प्रभारी मंत्री के निर्देश का पालन नहीं करने पर नायब तहसीलदार को हटाकर कार्यालय में अटैच करने के दिए निर्देश

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

प्रभारी मंत्री के निर्देश का पालन नहीं करने पर नायब तहसीलदार को हटाकर कार्यालय में अटैच करने के दिए निर्देश

19/Jan/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

प्रभारी मंत्री कुं.विजय शाह ने मीडिया से करी चर्चा

रतलाम (Ratlam,mp)- शनिवार को रतलाम दौरे पर आए प्रभारी मंत्री कुं. विजय शाह ने मीडिया से चर्चा में कहा कि वर्तमान में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के निर्देश पर जनकल्याण का पर्व चल रहा है। जिसमें गरीबों की समस्या का निराकरण होना चाहिए। आम जनता की सुनवाई होना चाहिए। उन्हें सम्मान मिलना चाहिए। यदि जनता से सही व्यवहार नहीं हुआ और समय पर काम नहीं हुआ तो अधिकारी से बाबू बन जाओगे। प्रभारी मंत्री को संदेश देना होता है। वह आज मैंने दे दिया है।

प्रभारी मंत्री ने उसे नायब तहसीलदार के पास भेजा था। लेकिन अधिकारी द्वारा प्रभारी मंत्री के निर्देश के बाद भी ठीक से सुनवाई नहीं की गई। जब यह जानकारी प्रभारी मंत्री को मिली तो उन्होंने तत्काल नायब तहसीलदार को हटाकर कार्यालय में अटैच करने के निर्देश दे दिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *