पुलिस में सीसीटीवी फुटेज खंगालकर महिला का गुम हुआ बैग लौटाया

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

पुलिस में सीसीटीवी फुटेज खंगालकर महिला का गुम हुआ बैग लौटाया

19/Feb/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- जिले के जावरा शहर की राजेन्द्र वाटीका निवासी ललिता पिता शांतिलाल सोनी का एक काले कलर का बेग मामू साहब की दरगाह के सामने स्कूटी से गिर गया था। बैंग में नकदी पैसे लगभग 20,000 हजार रूपये थे।

फरियादिया महिला ने तुरंत थाने पर प्रआर अजय दुबे को सुचना दी गई। थाना प्रभारी ने तत्काल चिता पार्टी आरक्षक लक्ष्मण नागदा, जीवन विश्वकर्मा, अभय चौहान, दीपक यादव, रामप्रसाद मीणा, ललित जगावत को घटना स्थल की ओर रवाना करवाया। साथ ही पुलिस ने घटना स्थल व आस-पास लगे सीसी टीवी फुटेज केमरे खंगालने लगे। इसी बीच महिला का गुम हुआ बेग को सुरक्षित महिला को मिल गया।

फरियादिया ने कहा की पुलिस ने तत्काल केमरे देखना प्रारम्भ कर दिया। जिसके कारण मुझे मेरे पैसे व बेग सुरक्षित वापस मिला है। महिला ने पुलिस प्रशासन का इस सराहनीय कार्य से प्रसन्न होकर धन्यवाद अर्पित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *