शिवगढ़ पुलिस ने अवैध मादक के विरुद्ध की बड़ी कारवाई

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

शिवगढ़ पुलिस ने अवैध मादक के विरुद्ध की बड़ी कारवाई

पुलिस ने एक मकान से 4 किलो 200 ग्राम गांजे की जप्ती कर आरोपी के विरुद्ध NDPS एक्ट में प्रकरण किया दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन पर सैलाना अनुभाग के शिवगढ़ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ पर बड़ी कार्रवाई की है। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी थाना प्रभारियों को सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं एसडीओपी किशोर पटन वाला के मार्ग दर्शन में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक अनीशा जैन थाना प्रभारी शिवगढ़ के नेतृत्व में शिवगढ़ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा के विरुद्ध कार्यवाही की गई।

गुरुवार को शिवगढ़ थाने पर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बद्दापुरा खुर्द निवासी तेजु पिता शंकर निनामा अपने घर की छत पर अवैध मादक पदार्थ गांजा रखे हुए है, जिसे किसी बाहरी व्यक्ति को देने की फिराक में है। सूचना की तस्दीक एवं तत्काल कार्यवाही के लिए शिवगढ़ थाने के रोजनामचा सान्हा में मुखबिर सूचना दर्ज कर पंचान तलब किए गए। सहायक उप निरीक्षक आई.एम. खान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी गई।

मौके पर आरोपी तेजु पिता शंकर निनामा के घर की छत से चार कपड़े की पोटली एवं एक प्लास्टिक का कट्टा बरामद हुआ, जिनकी जांच करने पर उनमें हरे रंग की सूखी पत्तीनुमा अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। जिसका कुल वजन 4 किलो 200 ग्राम होना पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 25,000 रूपए है। जप्ती के पश्चात आरोपी तेजु पिता शंकर निनामा, निवासी ग्राम बद्दापुरा खुर्द के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *