सैलाना क्षेत्र के दशरथ हारी बने लोको पायलट, गांव में हर्ष की लहर
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना क्षैत्र के आदिवासी ग्रामीण अंचल से निकलकर अपने गांव का नाम रोशन करने वाला दशरथ हारी के लोको पायलट बनने पर क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला है। इस गौरव पूर्ण उपलब्धि पर खांकरा कुड़ी के प्राथमिक विद्यालय परिसर में उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
दशरथ हारी का गांव में विद्यालय परिवार ने स्वागत किया गया। दशरथ हारी ग्राम पंचायत नारायणगढ़ नयापाडा के गांव खाखरा कुड़ी में आदिवासी ग्रामीण क्षेत्र के छोटे से गांव में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शिक्षक महासंघ के जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह जाट विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ शिक्षक घनश्याम बैरागी, बालराम मीणा, चंपालाल परमार, पवन कुमार, कचरू दास बैरागी, ईश्वर मालवीय, आशीष राव, लालू बोरिया, निशांत शर्मा सहित अनेक शिक्षकगण मौजूद रहे। सभी शिक्षक साथियों ने दशरथ हारी को पुष्पमालाएं पहनाकर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर लोको पायलट बने दशरथ हारी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ अपने संघर्ष और सफलता की प्रेरक कहानी साझा की। उन्होंने बच्चों को हर परिस्थिति में शिक्षा को प्राथमिकता देने और कभी भी पढ़ाई न छोड़ने का संदेश दिया। उनके प्रेरक शब्दों से बच्चों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में चंपालाल परमार ने सम्मान समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। समारोह ने ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की नई प्रेरणा दी।




