सीएम डॉ.मोहन यादव ने 1786 खिलाड़ियों के खाते में 25.389 करोड़ रुपए किए ट्रांसफर

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सीएम डॉ.मोहन यादव ने 1786 खिलाड़ियों के खाते में 25.389 करोड़ रुपए किए ट्रांसफर

19/Dec/2024

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar भोपाल

भोपाल (mp)- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में मुख्यमंत्री जनकल्याण पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित खेल प्रतिभाओं का सम्मान एवं प्रोत्साहन समारोह का शुभारंभ किया। बुधवार को मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व के तहत डीडी नगर स्टेडियम में खेल प्रतिभाओं का सम्मान एवं प्रोत्साहन समारोह के कार्यक्रम में सीएम डाक्टर यादव पहुंचे। उन्होंने उद्बोधन ने कहा कि हमारे खिलाड़ी हृदय प्रदेश का गौरव हैं। जो विश्व में भारत और मध्यप्रदेश की कीर्ति को सतत नव शिखर पर स्थापित कर रहे हैं। मध्यप्रदेश ऐसी खेल प्रतिभाओं से समृद्ध रहे। खेलों से जुड़ी हर प्रकार की सुविधाएं खिलाड़ियों को अपने ही प्रदेश में उपलब्ध हों। यही मध्यप्रदेश सरकार का ध्येय है। कार्यक्रम में  सीएम डॉ.मोहन यादव ने 1786 खिलाड़ियों के खाते में 25.389 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। साथ ही सम्मान राशि के साथ ही स्पोर्ट्स किट भी भेंट की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग एवं महापौर मालती राय सहित अन्य उपस्थित रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *