रतलाम के मालीकुआं क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना में शामिल एक और बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार
19/Dec/2024
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (mp)- रतलाम के मालीकुआं क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना में शामिल एक और बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सोमवार शाम मालीकुआ क्षेत्र मे भोला उर्फ मोनू पाटीदार अपने साथियों के साथ मोबाईल चलाते हुए बीच सड़क पर कार चला रहा था। जिसे साईड मे चलाने की बात को लेकर विवाद करते हुए आरोपीगणो भोला पाटीदार एवं उसके साथीयो भय्यू उर्फ हितेश, पवन उर्फ काला, तथा अन्य द्वारा फरियादी एवं उसके साथीयो के साथ चाकू से प्राण घातक हमला कर गंभीर चोट पहूंचाई गयी थी। फरियादी की रिपोर्ट पर माणक चौक थाना पर अपराध. क्र. 674/24 धारा 296, 115(2), 118(1), 109(1), 351(2), 3(5) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था। जिस पर पुलिस ने घटना की गंभीरता के दृष्टिगत रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा चाकूबाजी करने वाले आरोपियों पर कड़ी वैधानिक कारवाई करने के निर्देश प्रदान किए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व रतलाम नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरीया के मार्ग दर्शन मे माणक चौक थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह गाडरिया के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। आदतन बदमाश भोला उर्फ मोनु पाटीदार द्वारा रतलाम विरुद्ध एन.एस.ए की कार्यवाही कर जेल भेजा गया। चाकूबाजी की घटना में शामिल भोला के अन्य साथियों की तलाश करते हितेश उर्फ भय्यु पिता सीताराम साहु निवासी राजीव नगर रतलाम को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही शेष अन्य आरोपी पवन उर्फ काला नि.हरीजन बस्ती रतलाम की तलाश जारी है।





