कीटनाशक पीकर आए मरीज को मिला नया जीवन

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

कीटनाशक पीकर आए मरीज को मिला नया जीवन

रतलाम- (Ratlam) सिविल सर्जन डॉक्टर एम.एस. सागर ने बताया कि जिला चिकित्सालय में अब गंभीर हालत में आए मरीजों का भी पूरा उपचार कर उन्हें स्वस्थ किया जा रहा है।

गत 15 अप्रैल रात्रि में मरीज अजय पिता हेमराज निवासी ग्राम गुलरीपाड़ा जिला झाबुआ को गंभीर अवस्था में मौके पर उपस्थित ड्यूटी डॉक्टर ने नवीन गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती किया। मरीज के परिजनों के अनुसार मरीज ने इल्ली पर छीटने वाली दवाई (कीटनाशक) का शराब के साथ सेवन किया। मरीज की स्थिति अत्यधिक गम्भीर थी एवं मौजूद फिजिशियन चिकित्सकों ने तुरंत मरीज का उपचार करते हुए तुरन्त पहुँचकर गैस्ट्रिक लाइवेज करने एवम एंटी डोट लगाने के निर्देश दिए और एक घण्टे तक सतत मोनिटरिंग की।

उपचार उपरांत शनिवार को मरीज खतरे की स्थिति से बाहर है और मरीज की काउंसलिंग की गई है। मरीज के परिजनों ने अस्पताल स्टाफ एवम मेडिसिन विशेषज्ञ चिकित्सकों के प्रति विशेष आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *