शादी डॉट कॉम से 1 लाख 60 हजार की धोखाधड़ी करने वाली गैंग का रतलाम पुलिस ने किया पर्दाफाश

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

शादी डॉट कॉम से 1 लाख 60 हजार की धोखाधड़ी करने वाली गैंग का रतलाम पुलिस ने किया पर्दाफाश

19/Jan/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- फरियादी सैयद अरशद अली पिता अनवर अली निवासी राजेंद्र नगर द्वारा डीडी नगर थाने पर रिपोर्ट कर बताया कि उसकी शादी डॉट कॉम के माध्यम से एक महिला से संपर्क हुआ था। जिसने अपना नाम आयशा खान निवासी ग्वालियर बताया था। फरियादी की महिला से निकाह करने के संबंध में फोन पर बातचीत होने लगी। कुछ दिन की बातचीत के बाद महिला द्वारा फरियादी को बोला कि मेरे बड़े पिताजी अस्पताल में भर्ती है और मुझे रुपयों की जरूरत है और फरियादी से 12 हजार रुपए डलवा लिए। उसके बाद बड़े पिताजी का देहांत होने और मां की बीमारी आदि तरह तरह के बहाने बनाकर टुकड़ों टुकड़ों में कुल 1 लाख 60 हजार रुपए अपने खाते में डलवा लिए। निकाह करने के लिए और पैसे की मांग करती रही। फरियादी द्वारा महिला पर शंका होने से थाने पर सूचना दी गई। सूचना पर थाना डीडी नगर रतलाम पर अपराध क्रमांक 33/25 धारा 318(4) BNS ka पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इस पुरे ही मामले को रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा सायबर फ्रॉड की घटनाओं पर गंभीरता पूर्वक कड़ी कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश प्रदान किए गए है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के मार्ग दर्शन में डीडी नगर थाना प्रभारी रविंद्र दंडोतिया के नेतृत्व में डीडी नगर थाना एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा अज्ञात महिला के मोबाइल नंबर्स, बैंक खाते की जांच और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दुर्ग छत्तीसगढ़ पहुंचकर महिला के ठिकाने पर दबिश देकर उक्त महिला को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी महिला का असली नाम शाहीन बेगम पति रफीक अहमद निवासी केलाबाड़ी जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ है। पूछताछ में महिला द्वारा उसके दो साथी सूरज कुमार और अमितेश के साथ मिलकर फ्रॉड करना स्वीकार किया है। आरोपी सूरज कुमार और अमितेश शादी डॉट कॉम जैसी मेट्रोमोनियल साइड के माध्यम से लोगों से व्हाट्सएप पर बातचीत शुरू करते और फिर आरोपी शाहीन से बात करवाते। शाहीन बेगम फिर बात कर अलग अलग बहाने बनाकर पैसों की मांग करती और अपने बैंक खाते में पैसे डलवा लेती थी। पुलिस द्वारा फरार आरोपियों सूरज और अमितेश की तलाश की जा रही है। इस गिरोह द्वारा और कितने लोगों के साथ धोखाधड़ी की गई है। इस संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *