अपहरण कर बंधक बनाकर रखे वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रतलाम- (Ratlam) जिले की रिंगनोद थाना पुलिस ने अपहरण कर सात दिनो तक बंधक बनाकर रखने वाले व्यक्ति को सुरक्षित मुक्त कराकर तीन आरोपियो को गिरफ्तार किया है।
14 सितंबर 2025 को फरियादिया निर्मला बाई मेघवाल निवासी सांकरिया प्रतापगढ राजस्थान द्वारा पुलिस चौकी ढोढर पर अपने पति बालुराम पिता देवीलाल मेघवाल उम्र 45 साल नि. सांकरिया के दिनांक 11 सितंबर 2025 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर कार में बैठाकर ले जाने की सूचना पर अज्ञात व्यक्तियो के खिलाफ चौकी ढोढर द्वारा थाना रिंगनोद के पर अपराध क्रमांक 354/2025 धारा 140(3),351(3) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं विवेक कुमार लाल तथा एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी रिंगनोद निरीक्षक आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व मे अपह्त व्यक्ति एवं अज्ञात आरोपियो की तलाश के लिए पुलिस टीम द्वारा इंदौर, पीथमपुर, चौरल के जंगल, मानपुर आदि संभावित स्थानो पर निरंतर सर्चिंग की गई।
जो टीम द्वारा कार्यवाही करते गुरुवार की रात्री को अपहृत बालुराम पिता देवीलाल मेघवाल को मानपुर के पास आरोपियो के कब्जे से सुरक्षित दस्तयाब कर मौके से तीन आरोपी नरेन्द्र उर्फ सरदार सिंह चौहान पिता संतोष चौहान जाति नायक उम्र 33 साल निवासी कुन्दन नगर इन्दौर, युवराज उर्फ टिम्मा पिता नितिन बिलरवान जाति वाल्मिकी उम्र 18 साल निवासी यादव मोहल्ला मोती महल टाकिज के पास महु इन्दौर, अभिषेक चौहान पिता सचिन चौहान जाति बलाई उम्र 18 साल निवासी गागंलिया खेडी इन्दौर को अभिरक्षा में लिया गया। जबकि एक अन्य आरोपी राहुल अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया एवं अपहरण में संलिप्त एक अन्य आरोपी सोनु उर्फ मुनीर नि. देवास की तलाश जारी है। अपहृत एवं आरोपियो से अपहरण के कारण के संबंध में पूछताछ करते प्रथम दृष्टया पुराने पैसो की लेने देन का मामला सामने आया है, आरोपियो को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर पीआर प्राप्त कर विस्तृत पूछताछ की जा रही है।




