रतलाम में व्यापारियों का निगम में हंगामा, महापौर से की चर्चा

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम- (Ratlam) अतिक्रमण को लेकर लगातार दो दिनों से हो रही रतलाम नगर निगम की कार्यवाही से परेशान हाथ ठेला व सड़क पर व्यापार कर अपना पेट पालने वालें गरीब व्यापारियों ने मंगलवार दोपहर 1 बजे के लगभग निगम का घेराव करतें हुए हंगामा कर महापौर प्रहलाद पटेल से चर्चा की।
इस मामले को लेकर महापौर पटेल और व्यापारियों की घंटों तक चर्चा चली। जहां महापौर प्रहलाद पटेल ने मीडिया को बताया की हम व्यापारियों के साथ है। शहर की जनसंख्या लगातार बढ़ रही है। साथ ही यातायात व्यवस्था सुधारने की कोशिश है। लोगों ने दुकानों के बाहर अस्थाई रूप से अतिक्रमण फैला रखा है। हमने फल, सब्जी विक्रेताओं के लिए चार स्थान चयनित किए हैं। शहर के साहू बावड़ी, काशीनाथ का नोहरा, अमृत सागर गार्डन के सामने व त्रिवेणी क्षेत्र ईदगाह रोड़ क्षेत्र में सब्जी, फल फ्रुट की गाड़ियां और दुकान लगेगी। शहर के यातायात को सुधारने के लिए कठोर कदम उठाना जरूरी है। व्यापारियों से कहां आठ दिन सहयोग करें। साथ ही शहर के मध्य घर के बाहर खड़ी कार या अन्य चार पहिया वाहन हटायें जाएंगे। निगम उन्हें नोटिस देने की तैयारी कर रहा है।




