कलेक्टर बाथम के निर्देश पर प्राइवेट स्कूलों का निरीक्षण करेंगे स्कूल प्राचार्य

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

कलेक्टर बाथम के निर्देश पर प्राइवेट स्कूलों का निरीक्षण करेंगे स्कूल प्राचार्य

18/Mar/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम जिला कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देश अनुसार जिले के विद्यार्थियों तथा पालकों, अभिभावकों के हित में जिले में सभी प्राइवेट स्कूलों के निरीक्षण स्कूल प्राचार्यों किया जा रहा है। इस संबंधमें जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्राचार्यगणों को निर्देशित किया गया है।

नवीन शैक्षणिक सत्र 2025-26 आगामी 1 अप्रैल से प्रारंभ हो रहा है। प्राइवेट स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। नवीन सत्र में अभिभावक, पालकगण अपने बच्चों की शैक्षणिक सामग्री जैसे पाठ्य पुस्तक , कापी, बैग, ड्रेस आदि खुले बाजार से खरीदने के लिए स्वतंत्र हैं।

जिले के हायर सेकेंडरी तथा हाई स्कूलों के प्राचार्यगणों को निर्देशित किया गया है कि प्राइवेट स्कूलों के निरीक्षण के दौरान पालकों, अभिभावकों, बच्चों के बयान भी दूरभाष अथवा प्रत्यक्ष रूप से दर्ज करें। यह सुनिश्चित करें कि बाजार में किसी स्कूल की शैक्षणिक सामग्री किसी दुकान विशेष पर तो उपलब्ध नहीं है।

विद्यालय की शैक्षणिक सामग्री जैसे पाठ्य पुस्तक, ड्रेस आदि किन-किन दुकानो पर उपलब्ध है, उन दुकानों की सूची भी संलग्न करें। प्राचार्य जिन बिंदुओं पर निरीक्षण करेंगे। उनमें विद्यालय द्वारा पाठ्य पुस्तकों की सूची, विद्यालय की वेबसाइट एवं नोटिस बोर्ड पर चस्पा की गई है अथवा नहीं, कक्षावार फीस की जानकारी, विभागीय डीपीआईं पोर्टल पर अपलोड की गई हो तथा नोटिस बोर्ड पर चस्पा हो आदि उपरोक्त बिंदु सम्मिलित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *