जावरा पुलिस ने करोड़ों रुपये की धोखाधडी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

जावरा पुलिस ने करोड़ों रुपये की धोखाधडी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

18/Mar/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- जिले की जावरा शहर थाना पुलिस ने दो करोड रुपये से अधिक की धोखाधडी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जावरा शहर पर 25 फरवरी को फरियादी अता मोहम्मद पिता मो.आरिफ जाति मुसलमान उम्र 20 वर्ष नि. बरफखाना जावरा जिला रतलाम ने रिपोर्ट किया कि आबिद पिता रसीद निवासी अकब मकबरा जावरा और उसकी पत्नी नीलू ने फरियादी व अलग-अलग व्यक्तियो के साथ किसी के साथ प्रापर्टी का बिजनेस मे इन्वेस्ट करने के नाम पर किसी से रुपया दुगुना करने के नाम पर किसी को रुपये देकर बडा मुनाफा लोटाने के नाम पर अनियमित रुप से रुपये जमा करने के लिए लेकर कुल 2 करोङ 21 लाख 60 हजार रुपये की धोखाधडी की है। फरियादी की रिपोर्ट पर जावरा शहर थाने पर 57/2025 धारा- 420 भादवि, अनियमित जमा योजना प्रतिबन्ध अधिनियम कि धारा-21(1,2,3) का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही-

रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा ने घटना की गंभीरता को समझते हुए नगर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश आर्मो व जावरा शहर थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह जादौन को घटना के हर पहलु पर जांच करने एवं टीम बनाकर तत्काल प्रकरण के आरोपियो की तलाश के लिए जावरा शहर व आस-पास अन्य स्थानो पर आरोपियो तलाश पतारसी एवं दबिश के निर्देश दिये।

सोमवार को उनि रघुवीर जोशी मय टीम के सायबर सेल एवं मुखबिर सुचना पर दबिश दी जाकर अजमेर राजस्थान से आरोपी आबिद पिता राशिद मेव उम्र 36 वर्ष निवासी अकब मकबरा जावरा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय जावरा पेश किया जाकर आरोपी का पीआर प्राप्त कर आरोपी से पुछताछ की जा रही है। आरोपी द्वारा फावडा फेक्ट्री मे इन्वेस्ट करने प्रोपर्टी का बिजनेस करके ज्यादा मुनाफा देने के नाम पर लोगो से करोड़ों रुपये प्राप्त कर लाखो रुपये मुनाफा के तोर पर दिया गया था।

आरोपी द्वारा पीडितो के साथ रुपयो का अधिकतम लेन देन केश के माध्यम से तथा कुछ लेन-देन बैंक के माध्यम से किया गया था। जो आरोपी एवं आरोपी से जुडे व्यक्तियो के बैंक खाते एवं उनकी संपत्ति की जानकारी प्राप्त की जा रही है। मामले मे 25 फरवरी को आरोपी आबिद की पत्नि नीलु मेव की गिरफ्तारी की जाकर वर्तमान मे न्यायिक अभिरक्षा मे निरुध्द है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *