सीएम हेल्पलाइन एवं थाने पर प्राप्त शिकायतों का कैंप लगाकर किया जा रहा समाधान
रतलाम- (Ratlam) जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर सीएम हेल्पलाइन एवं थाने पर प्राप्त शिकायतों का कैंप लगाकर समाधान किया जा रहा है। जिले में 49 सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण किए गए। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को सीएम हेल्पलाइन एवं थाने पर प्राप्त शिकायत आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अधिक से अधिक शिकायतों के निराकरण करने के लिए निर्देशित किया गया है।
इसी तारतम्य में अति पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्ग दर्शन में जिले के सभी थानों पर ऑनलाइन समाधान पर प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए कैंप का आयोजन किया गया। थाने पर संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा शिकायतकर्ता को बुलाकर शिकायत सुनकर त्वरित कार्यवाही करते हुए शिकायतों का निराकरण किया गया।
जिले के सभी अनुभागों पर बुधवार को कुल 49 सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों संतुष्टि पूर्वक निराकरण किया गया। आगे भी थाना स्तर पर कैंप का आयोजन कर शेष शिकायतों का निराकरण जारी है।




