जावरा क्षेत्र में सरपंच के खेत पर कुएं मे मिट्टी धसने से दो मजदूर मिट्टी में दबे

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

जावरा क्षेत्र में सरपंच के खेत पर कुएं मे मिट्टी धसने से दो मजदूर मिट्टी में दबे

रतलाम- (Ratlam) रतलाम जिले के जावरा अनुभाग क्षेत्र के ग्राम पंचायत गरगडिया में सरपंच के खेत पर कुआं निर्माण के दौरान कुएं में मिट्टी धंसने से दो मजदूर मिट्टी में दबने का मामला सामने आया है। घटना स्थल मौके पर अधिकारी, जेसीबी, एम्बुलेंस सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए हैं। जेसीबी की मदद से कुएं के अंदर से मिट्टी को बाहर निकाला जा रहा है। रतलाम से राहत व बचाव दल भेज दिया गया है। बचाव कार्य शुरू हो गया है।

एसडीएम त्रिलोक गौड ने बताया कि सरपंच तेजू पति दशरथ गुर्जर के खेत पर कच्चे कुएं का निर्माण का कार्य चल रहा था। इसी दौरान मंगलवार को दो मजदूरों के ऊपर निर्माण सामग्री गिर गई। जिससे कुआं लगातार धंसता चला गया। जिससे 50 वर्षीय विक्रम सिंह व 35 वर्षीय अमर सिंह मिट्टी दब गए। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर राहत कार्य शुरू कर दिया है। रतलाम से भी राहत व बचाव दल को घटनास्थल पर भेज दिया है। निर्माण के दौरान यहां पर जो मजदूर थे वह सभी कालूखेड़ी गांव के बताए जा रहे हैं। इसमें से तीन मजदूर बाहर आ गए थे। लेकिन दो मजदूर मिट्टी में दब गए हैं। इनको निकालने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है की बारिश अधिक होने व कीचड़ होने से गांव में पहुंचने में काफी समय लग गया। पुलिस व राजस्व विभाग का अमला मौजूद है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *