“नशे से दूरी है जरूरी” जनजागरूकता अभियान जारी

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

“नशे से दूरी है जरूरी” जनजागरूकता अभियान जारी

रतलाम- (Ratlam) “नशे से दूरी, जीवन की जरूरी!” अभियान पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में रतलाम पुलिस का जनजागरूकता अभियान जारी है। अभियान की कार्ययोजना अनुसार झुग्गी झोपड़ियों में नशामुक्ति की शपथ दिलवाई गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा द्वारा मजदूरों एवं आमजनों की मानव श्रृंखला बनाकर जागरूक किया गया।

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार संचालित नशे से दूरी है, जरूरी जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्ग दर्शन में जिले में एक प्रभावशाली जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, उप पुलिस अधीक्षक अनिशा जैन, सूबेदार मोनिका सिंह चौहान द्वारा शहर के दो बत्ती चौराहे पर मजदूरों एवं आने जाने वाले आम लोगों की मानव श्रृंखला बनाकर नशे के दूर रहने के संबंध में जागरूक किया गया। इसी दौरान प्र आर मोहन मुनिया, आर भूपेंद्र भाटी, आर राहुल कुशवाह एवं आम जन उपस्थित रहे।

अभियान की कार्य योजना अनुसार शुक्रवार को सभी थाना/चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में शैक्षणिक संस्थाओं में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए साथ ही अपने-अपने क्षेत्रों की झुग्गी-झोपड़ियों एवं चिन्हित संवेदन शील क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस द्वारा नशे के शिकार व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें परामर्श, उपचार एवं पुनर्वास केंद्रों की जानकारी उपलब्ध कराई गई। सभी थाना क्षेत्रों में झुग्गी झोपड़ी एवं चिन्हित स्थानों पर रतलाम पुलिस द्वारा जाकर अभियान की जानकारी दी गई एवं नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया झुग्गी झोपड़ी में निवासरत लोगों को को नशामुक्त समाज की शपथ दिलाई गई, जिससे सामूहिक प्रतिबद्धता का सृजन हुआ। साथ ही नशामुक्ति के पंपलेट का वितरण कर जनमानस में नशे के दुष्परिणामों के प्रति सजगता बढ़ाई गई।

वही सैलाना नर्सिंग कॉलेज में भी मजिस्ट्रेट मोहित परसाई एवं मजिस्ट्रेट गार्गी शर्मा द्वारा नशा मुक्ति अभियान में छात्रों को उद्बोधन दिया गया एवं नशा मुक्ति अभियान से जुड़ी शॉर्ट विडियो दिखाई गई‌। कार्यक्रम में धामनोद चौकी प्रभारी आनन्द बागवान भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *