नशे से दूरी है जरूरी अभियान अंतर्गत एसपी के निर्देशन में विद्यालयों में आयोजित हुए व्याख्यान कार्यक्रम

रतलाम- (Ratlam) नशे से दूरी है जरूरी” अभियान अंतर्गत रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में विद्यालयों में व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को लघु फिल्म प्रदर्शन के माध्यम से जागरूक कराया गया। कार्य योजना अनुसार विद्यालय परिसरों के समीप तंबाकू उत्पादों की बिक्री रोकने के लिए जांच अभियान चलाया। साथ ही रतलाम पुलिस ने युवाओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्ग दर्शन एवं डीएसपी अजय सारवान के नेतृत्व में रतलाम पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान* के तहत गुरुवार को जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में नशा विरोधी जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें अभियान की कार्ययोजना अनुसार आज व्याख्यान,शपथ ग्रहण कार्यक्रम, लघु फिल्म प्रदर्शन किए गए। इस अवसर पर उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व आमजन को नशामुक्त समाज की शपथ दिलाई गई एवं पंपलेट वितरण कर जागरूकता को और मजबूत किया गया।
अभियान की कार्ययोजना अनुसार विद्यालयों के आसपास तंबाकू/ सिगरेट की गुमटियों की उपस्थिति न हो। यह सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। साथ ही आस-पास की दुकानों पर नशे की सामग्री की बिक्री की जांच कर सख्त हिदायतें दी गईं। शैक्षणिक संस्थाओं के आसपास की गुमटियों पर नशे के विरुद्ध जागरूकता संबंधी पोस्टर्स चस्पा किए। दुकानदारों को नशे की बिक्री नहीं करने की शपथ दिलवाई।
प्रमुख जागरूकता कार्यक्रम-
उप पुलिस अधीक्षक यातायात आनंद स्वरूप सोनी एवं निरीक्षक पतिराम डावरे द्वारा हायर सेकेंडरी स्कूल धौंसवास पर नशे से दूर रहने के लिए समझाइस दी गई। उप निरीक्षक आनंद बागवान द्वारा शा उ मा विद्यालय धामनोद में बच्चों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलवाई। निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र जावरा द्वारा होटल ढाबों पर चेकिंग कर नशा की सामग्री विक्रय नहीं करने की हिदायत देकर शपथ दिलवाई। लोगो को नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूक किया। थाना रिंगनोद अंतर्गत शा.उ.मा विद्यालय असावती में निरीक्षक आनंद सिंह आजाद थाना प्रभारी रिंगनोद एवं उनि शरीफ खान द्वारा शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों को नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत नशीले पदार्थ के दुष्प्रभाव की जानकारी देकर नशे से दूर रहने के लिए शपथ ग्रहण कराई गई। निरीक्षक अर्जुन सेमलिया थाना प्रभारी सरवन द्वारा शा.उ.मा.वि सरवन में छात्र छात्राओं को शपथ दिलवाई। निरीक्षक रंजीत सिंगार द्वारा होली फैमिली स्कूल बाजना में व्याख्यान देकर छात्रा छात्राओं को शपथ दिलवाई। निरीक्षक अर्जुन सेमलिया थाना प्रभारी सरवन द्वारा शा उ मा वि सरवन में छात्र छात्राओं को शपथ दिलवाई। थाना प्रभारी रावटी निरीक्षक दीपक मंडलोई द्वारा आम जनता को नशे के दुष्प्रभाव तथा नशे से होने वाली बीमारियों एवं हादसों के बारे में जानकारी दी जाकर नशा नहीं करने के संबंध जागरूक किया गया। थाना प्रभारी पिपलौदा निरीक्षक प्रकाश गडरिया द्वारा नागरिकों को शपथ दिलवाई गई। सूबेदार अनोखीलाल परमार द्वारा एग्जाम तक कोचिंग क्लास में बच्चों को नशे से दूर रहने के संबंध में लघुकृत फिल्म दिखाकर जागरूक किया।उनि अनुराग यादव द्वारा महारानी लक्ष्मीबाई विद्यालय माणकचौक रतलाम में व्याख्यान देकर नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाया। एसडीओपी आलोट पल्लवी गौर एवं निरीक्षक शंकर सिंह चौहान थाना प्रभारी आलोट द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय आलोट में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को नशे से दूर रहने के संबंध में व्याख्यान दिया। थाना कालूखेड़ा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिकलाना में सहायक उप निरीक्षक मोहम्मद यूनुस खान द्वारा विद्यालय के बच्चों को नशा मुक्ति, साइबर क्राइम, अपराध के संबंध में जागरूक किया गया। पान की गुमटियों पर भी नशा मुक्ति के पोस्टर वितरण कर लोगों को जागरूक किया।
इसके अतिरिक्त थाना शिवगढ़, थाना पिपलौदा, थाना ताल सहित सभी थाना क्षेत्रों में भी स्थानीय शैक्षणिक संस्थाओं, चाक चौराहों पर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूक किया। रतलाम पुलिस द्वारा 15 जुलाई से 30 जुलाई तक लगातार नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान जारी रहेगा।




