सैलाना विश्राम गृह में परशुराम कल्याण बोर्ड जिलाध्यक्ष अनुराग लोखंडे का किया भव्य स्वागत

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना विश्राम गृह में परशुराम कल्याण बोर्ड जिलाध्यक्ष अनुराग लोखंडे का किया भव्य स्वागत

परशुराम कल्याण बोर्ड की सैलाना विधानसभा कार्यकारिणी का किया गठन

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam) जिले के सैलाना नगर के विश्राम गृह में परशुराम कल्याण बोर्ड के जिलाध्यक्ष अनुराग लोखंडे का आगमन हुआ। परशुराम समाजजनों व कार्यकर्ताओं ने उत्साह पूर्वक जिलाध्यक्ष अनुराग लोखंडे का पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत अभिनंदन किया।

इस अवसर पर अनुराग लोखंडे ने समाज की एकता, संगठन की मजबूती तथा युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर देते हुए कहा कि परशुराम बोर्ड समाजहित में निरंतर कार्य करता रहेगा। उन्होंने सामाजिक समरसता, शिक्षा और सेवा कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही। लोखंडे ने कहा कि परशुराम बोर्ड समाज को संगठित कर शिक्षा, संस्कार और सेवा के माध्यम से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। युवाओं को समाजहित के कार्यों से जोड़कर नेतृत्व विकसित किया जाएगा तथा सामाजिक समरसता को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने सभी समाजजनों से एकजुट होकर सकारात्मक कार्यों में सहभागिता करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला प्रचार प्रसार नीरज शुक्ला, रतलाम नगर अध्यक्ष सुनील दुबे सह सचिव सुशील कुमार दुबे ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यकारिणी की गठित-

परशुराम कल्याण बोर्ड की सैलाना विधानसभा कार्यकारिणी गठित की गई। जिसमें सैलाना नगर अध्यक्ष नितिन पाठक, सरवन अनुराग शर्मा, शिवगढ़ मिलन पाठक, बाजना श्याम उपाध्याय सैलाना विधानसभा के दो उपाध्यक्ष सैलाना रवि शर्मा, रावटी हरीश ठक्कर को बनाया गया। नगर के अध्यक्ष द्वारा आगामी बैठक में कार्यकारिणी घोषित करेंगे।

यह थे उपस्थित-

इस अवसर पर सुधीर व्यास, जितेंद्र नागर, वर्दीचन्द पाटीदार, प्रमोद भंडारी, प्रवीण रावल, शरद शिकारी, जितेंद्र शर्मा, अंकित शर्मा, विशाल राठौर, शेर सिंह सहित नगर के गणमान्य नागरिक, परशुराम समाज के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रवि शर्मा ने किया व आभार प्रदीप शर्मा ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *