बरखेड़ा कला पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई कर 63 लीटर अवैध देशी शराब सहित आरोपी को किया गिरफ्तार
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम- (Ratlam) जिले के बरखेड़ा कला थाना पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध बडी कार्रवाई करते हुए। 63 लीटर अवैध देशी शराब सहित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।
मंगलवार को रतलाम पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना बरखेड़ा कला पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी आलोट पल्लवी गौर के मार्ग दर्शन में मुखबिर सूचना के आधार पर थाना प्रभारी बरखेड़ा कला निरीक्षक रविन्द्र दंडोतिया के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा नाकाबंदी कर कार्रवाई की गई।
मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी नाहर सिंह पिता बादर सिंह गुर्जर निवासी रजला को अवैध शराब परिवहन करते हुए पकड़ा है। आरोपी के कब्जे से 7 पेटी अवैध देशी शराब (कुल 63 लीटर) अनुमानित कीमत 21,000 रूपए, घटना में प्रयुक्त एक बिना नंबर मोटर साइकिल (अनुमानित कीमत 80,000 रूपए जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना बरखेड़ा कला में अपराध क्रमांक 30/2026, धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।




