पुलिस ने लुट और चोरी की वारदात का किया खुलासा किया

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

पुलिस ने लुट और चोरी की वारदात का किया खुलासा किया

18/Feb/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)-  5 फरवरी को फरियादी मंगल पिता गोवर्धनलाल राठौर उम्र 38 साल निवासी पिपल्याजौधा ने रिपोर्ट किया की फरियादी अपनी पिकर मे 33 बकरे भरकर रतलाम जा रहा था। जो रास्ते मे अज्ञात बदमाश ने फरियादी की पिकप से 29 बकरे 4 भेङ चुरा लिये है। जो फरियादी की रिपोर्ट पर अप क्र 75/ 2025 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया जिसके अंन्तर्गत रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन मे अति.पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व जावरा नगर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश आर्मो के मार्ग दर्शन मे थाना औ.क्षैत्र. जावरा के थाना प्रभारी निरी. मुनेन्द्र गौतम के नेतृत्व में टीम गठित की गयी।

थाना औ.क्षेत्र जावरा की गठित टीम द्वारा अरनीया गुर्जर रोङ किनारे झाङियो से 29 बकरे व 4 भेङ किमती 90,000 रुपये की पतारसी कर जप्त किये गये व दिनांक 17.02.2025 को आरोपी कंजर पिता मोहन कंजर उम्र 24 साल निवासी राजाखेडी, गटटू पिता नेपाल कंजर उम्र 23 साल निवासी राजाखेडी, नरेश पिता मंगल कंजर उम्र 25 निवासी राजाखेडी, आशीष पिता गोपाल कंजर उम्र 20 साल निवासी उखेडिया, अमन पिता दिनेश कंजर उम्र 20 साल निवासी राजाखेडी को गिरफ्तार किया गया। तथा आरोपी नरेश पिता मंगल कंजर उम्र 25 निवासी राजाखेडी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त मोटरसायकल को जप्त किया गया है

पुलिस ने लूट की वारदात का खुलासा किया-

3 फरवरी को फरियादी मकसूद आलम पिता शेख अमरुद्दीन उम्र 50 साल निवासी छपरा बिहार की तहरीर जाँच में कथन लेते ट्रक नम्बर RJ19GK8484 जिसमें राजस्थान सीकर से बकरे भर कर महाराष्ट्र की तरफ ले जाते समय ग्राम लुहारी फन्टे से आगे हाईवे रोड पर अज्ञात आरोपियो द्वारा चलते ट्रक में चढ़कर फरियादी के साथ धारदार हथियार से मारपीट कर चलते ट्रक से 35 बकरे लुट लिये जिस पर से थाना औ.क्षै. जावरा पर अज्ञात आरोपियो के विरुध्द अप.क्र.69/2025 धारा 296,115(2),118(1),315(2),3(5), 309(6) बीएनएस का पंजीबध्द किया गया।

जिसके अंन्तर्गत रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन मे अति.पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व जावरा नगर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश आर्मो के मार्ग दर्शन मे थाना औ. क्षैत्र. जावरा के थाना प्रभारी निरी. मुनेन्द्र गौतम के नेतृत्व में टीम गठित की गयी।

थाना औ.क्षेत्र जावरा की गठित टीम द्वारा लालाखेडा फंटा से आरोपी मनीष पिता हीरालाल कंजर निवासी उखेड़िया, अरुण पिता नागर कंजर निवासी उखेड़िया, संजय पिता भगवानिया कंजर निवासी उखेड़िया को 6 फरवरी को गिरफ्तार किया गया। व आरोपियो के कब्जे से इनके द्वारा घटना में उपयोग की गई तीन मोटरसाईकिल की जप्त की जाकर आरोपियो द्वारा दिये गये मेमो. की तस्दीक पर घटना में लुटे गये 35 बकरे कुल मश्रुका 6,60,000 रुपये का जप्त किया गया। प्रकरण में दिनांक 17.02.2025 को फरार आरोपी कमल पिता मुशी कंजर , उम्र 30 साल नि. ग्राम राजाखेडी , चिंटू पिता राजू कंजर उम्र 20 साल नि. ग्राम उखेडिया , सुनिल उर्फ सुमित कंजर पिता प्रहलाद कंजर उम्र 30 साल नि. राजाखेडी ,रामबाबु पिता सावरिया कंजर उम्र 20 साल नि. राजाखेडी थाना ओघो. क्षैत्र जावरा को गिरफ्तार किया गया तथा प्रकरण मे अन्य फरार आरोपी बादल पिता मुंशी कंजर निवासी उखेङिया फुदासिह पिता जंगदिश कंजर निवासी उकेङिया, अमित पिता मुकेश कंजर निवासी ग्राम उखेड़िया, राहुल पिता तिवारीया कंजर निवासी राजाखेङी वर्तमान में फरार है जिनकी शीघ्र ही गिरफ्तारी की जावेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *