जावरा शहर पुलिस ने चोरी का किया खुलासा

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

जावरा शहर पुलिस ने चोरी का किया खुलासा

18/feb/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- जिले के जावरा शहर के खाचरोद रोड़ पर स्थित जैन मंदिर राज राजेन्द्र वाटिका में हुई चोरी के आरोपीयो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

बीते 3 जनवरी को फरियादी सुरेश चौरड़िया पिता बाबुलाल चौरड़िया उम्र 60 वर्ष निवासी स्टेशन रोड़ जावरा ने रिपोर्ट किया कि 2 से 3 जनवरी की रात्री मे कोई अज्ञात बदमाश मंदिर के ताले तोड़कर मंदिर में घुसकर दानपेटी तौड़कर उसमे रखी सिल्लक 5 से 10 हजार रुपये करीबन ले गया है, जोकी फरियादी की रिपोर्ट पर जावरा शहर थाने पर अपराध क्रमांक- 29/2025 धारा- 331(2),305(ए) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

वही रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा ने घटना की गंभीरता को समझते हुए तत्काल नगर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश आर्मो व जावरा शहर थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह जादौन को घटना के हर पहलु पर जांच करने के निर्देश दिये। जिसमें मामला जावरा शहर के जैन मंदिर का होने से जावरा शहर थाना प्रभारी द्वारा टीम को सक्रिय कर साक्ष्य जुटाये गये।

सीसीटीवी फुटेज एवं तकनिकी संसाधनो की सहायता से चोरी करने वाले आरोपीयो को ट्रेस किया गया जो अपराध सदर मे चोरी करने वाले आरोपी ललीत पिता दिलीप दरकुनिया निवासी हाथीखाना जावरा एवं आलिशान उर्फ अली पिता युसुफ खान निवासी हाथीखाना जावरा के होना पाये गये जो दोनो आरोपीयो को गिरफ्तार किया जाकर उनके कब्जे से चोरी किये हुए नगदी 3000 रुपये एवं चोरी की घटना मे प्रयुक्त एक मोटर सायकल किमती 60,000 रुपये कुल मश्रुका 63,000 रुपये का जप्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *