चोरी गयी फारचुनर कार एवं मोटर साईकिल की बरामदगी एवं चोरी मे लिप्त आरोपी को पकडने मे मिली सफलता

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

चोरी गयी फारचुनर कार एवं मोटर साईकिल की बरामदगी एवं चोरी मे लिप्त आरोपी को पकडने मे मिली सफलता

18/Feb/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्ग दर्शन में रतलाम औघोगिक क्षैत्र थाना प्रभारी उपनिरीक्षक वी.डी.जोशी के नेतृत्व मे औघोगिक क्षैत्र थाने पर गठित टीम द्वारा चोरी गयी फारचुनर कार की बरामदगी एवं चोरी मे लिप्त आरोपी को पकडने मे सफलता प्राप्त की है।

बतादें की रविवार 16.02.2025 को फरियादी का रिचीक्रेन सर्विस आफिस के सामने सृजन कालेज रोड रतलाम से फारचुनर कार क्रमांक MP43CB4942 कीमती 4800000 रूपये की चोरी होने पर फरियादी गुरप्रित सिंह पिता सुरेन्द्र सिंह धीमन उम्र 35 साल निवासी बी-165 अलकापुरी रतलाम की रिपोर्ट पर से अज्ञात आरोपी के विरुद्ध रतलाम के औघोगिक क्षैत्र थाने पर अपराध क्रमांक 139/2024 धारा 303(2) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही-

रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक के आदेश के पालन मे थाना स्तर पर तत्काल एक पुलिस टीम का गठन किया गया एवं चोरी गयी कार एवं अज्ञात आरोपी की पतारासी के लिए सम्भावित सभी रुट पर नाकाबंदी कर चेकिंग की गयी तथा घटना स्थल पर आरोपी के आये फुटेज के आधार पर सम्भावित सभी स्थानो के सीसी टीवी फुटेज चेक किये गये। घटना स्थल पर आरोपी के आये फुटेज के आधार पर संदेही आशुतोष पिता राजीव पाठक उम्र 24 वर्ष निवासी बोरीवली मुंबई को जिला सागर के कून्दरू के जंगल से अभिरक्षा मे लेकर गहनता से पुछताछ करने पर रतलाम से फारचुनर कार को चोरी करना स्विकार किया। बाद आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से चोरी की गयी फारचुनर कार क्रमांक MP43CB4942, चेसिंस नम्बर MBJAA3GS000566078, इंजन नम्बर 1GDA619356 को जप्त की गयी। आरोपी के कब्जे से अन्य वाहनो की नम्बर प्लेट एवं वाहन पर लगायी गयी।

अन्य नम्बर के बारे मे एवं चोरी गये वाहन की चाबी के बारे मे पुछताछ की गयी, जिस पर से आरोपी ने चोरी गयी। फारचुनर वाहन की चाबी रिचीक्रेन सर्विस आफिस की दिवार फांदकर अंदर कुदकर चोरी करना बताया। प्रकरण मे आरोपी के विरुद्ध लगातार चोरी करने की धारा 331 (4), 305(ए) Bns एवं वाहन की पहचान छुपाने के लिये अन्य वाहन के नम्बर प्लेट लगाने के लिये BNS की धारा 345(3) का इजाफा किया गया।

आरोपी द्वारा घटना को अंजाम देने के लिये रैकी करने के लिए रेल नगर रतलाम से एक मोटर साईकिल भी चोरी करना बताया जिसे भी आरोपी की निशादेही से जप्त किया गया। बताया गया की आरोपी के विरुद्ध मुम्बई मे भी चोरी के अपराध पंजीबद्ध है।

आपराधिक रिकॉर्ड–

ICJS पोर्टल के माध्यम से जानकारी लेते पता चला कि आरोपी आशुतोष के विरुद्ध पूर्व में भी मुंबई महाराष्ट्र में लूट का मुकदमा दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *