जावरा पुलिस ने अपहृत बालक को उज्जैन से दस्तायाब कर परिजनों को किया सुपुर्द
18/Feb/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- जिले के जावरा औद्योगिक थाना क्षैत्र पुलिस ने पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे है ऑपरेशन मुस्कान के तहत 9 घण्टे में अपहृत बालक को उज्जैन से दस्तायाब कर परिजनों से मिलवाया।
सोमवार को फरियादी रईश खां पिता बाबु खां उम्र 35 साल निवासी ग्राम बामनखेडी थाना आई/ए जावरा ने रिपोर्ट की थी, की रविवार 16/02/2025 को मेरे बजे भाई रफिक का लडका रेहान मेव उम्र 15 साल का जो कक्षा 10 वी मे पढाई कर रहा है। जो का शाम करीबन 06.30 बजे नवाज पडने का कहकर घर से मस्जिद जाने का कहकर घर से गया था। जो बाद नवाज के घर पर नही आया तो मै तथा मेरे बडे भाई रफिक व परिवार के सभी लोगो के द्रारा आसपास मे तलास किया। किन्तु रेहान का आज तक पता नही चला रेहान को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। मेरे बडे भाई रफिक और मैने रेहान की तलाश रिस्तेदारो मे भी की लेकिन कोई पता नही चला। जिस पर से जावरा औद्योगिक थाना क्षैत्र पर अज्ञात आरोपी के विरुध्द अप.क्र. 96/2025 धारा 137(2) BNS का पंजीबध्द किया गया।
जिसके अंन्तर्गत पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए गए ऑपरेशन मुस्कान के तहत रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन मे अति.पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व जावरा नगर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश आर्मो के मार्ग दर्शन मे जावरा औद्योगिक क्षैत्र थाना प्रभारी निरी. मुनेन्द्र गौतम के नेतृत्व में टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा अपहृत बालक रेहान मेव की तलाश मे करीबन 100 सीसी टीवी फुटेज खंगाले व अपहृत बालक रेहान को चामुण्डा माता चौराहे के पास, उज्जैन से सकुशल दस्तयाब कर परिवार जन से मिलवाया गया।




