पुलिस ने चोरी का पर्दाफाश कर आरोपीयों को किया गिरफ्तार
18/Feb/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम जिले के रिंगनोद थाना क्षेत्र के ग्राम बनवाडा के पास पवन चक्कियों में अज्ञात आरोपी द्वारा केबल काट कर की गई चोरी का पर्दाफाश कर अज्ञात आरोपीयों को गिरफ्तार कर आरोपीयों से चोरी गई केबल कीमत 3,00,000 रूपये व घटना में प्रयुक्त एक तुफान गाडी RJ-03-TA-2135 बरामद की गई।
रिंगनोद थाने पर 15 फरवरी शनिवार को फरियादी ने अज्ञात आरोपियो के विरुध्द अपराध क्रमांक 55/2025 धारा 305, 331(4)BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जिसमे ग्राम बनवाडा टीले पर स्थित पवन चक्की विघुत सयंत्र WTG मशीन नंबर KLY-14 व मशीन नंबर KLY-15 में से अज्ञात चोर द्वारा इलेक्ट्रीक कटर व धारधार हथियारों से पवन चक्की टावर केबीन दरवाजे व लॉक काटकर टॉवर के अन्दर से कॉपर केबल काटकर चुरा ले गये है। जिसकी कीमत लगभग 3,00,000 रूपये है।
पुलिस ने वर्तमान में चोरी के प्रकरणों में शीघ्र चोरों की पतारसी व गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत व प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए। रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्ग दर्शन मे एसडीओपी संदीप मालवीय के निर्देशन में रिंगनोद थाना उनि शिवेन्द्र कुमार के नैतृत्व मे टीम का गठन किया गया।
प्रकरण में चोरी गई कॉपर केबल व अज्ञात आरोपीयों की पतारसी के लिए गठित टीम द्वारा घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण किया व साक्ष्य संकलन किया गया प्रकरण में प्राप्त साक्ष्यों व तथ्यों के आधार पर संदेही व अज्ञात आरोपीयों की तलाश के लिए पुलिस सरवन थाना से समन्वय व सहियोंग प्राप्त किया और मुखबीर सूचना अनुसार अज्ञात आरोपीयों व घटना में संलिप्त वाहनों की पुष्टी होने पर पुलिस दल व्दारा आरोपी सुनील, बापूलाल, पंकज, रितेश को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया और पुछताछ गई। जिसमें आरोपीयो द्वारा ग्राम बनवाडा स्थित सुजलान कम्पनी की पवन चक्कियों से चोरी की गई कॉपर वायर केबल एक तुफान गाडी में सरवन थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक सुरक्षित स्थान पर छुपाकर रखना बताया गया अतः आरोपीगणों के कब्जे से स्थान पर चोरी गई कॉपर केबल कीमती 3,00,000 रूपये व घटना में प्रयुक्त तुफान वाहन क्रमांक- RJ-03-TA-2135, चोरी में इस्तेमाल हथियार व उपकरण जप्त किये गये है।




