भोपाल में सीएम ने 10वें अंतरराष्ट्रीय वन मेले का किया शुभारंभ

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

भोपाल में सीएम ने 10वें अंतरराष्ट्रीय वन मेले का किया शुभारंभ

18/Dec/2024

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar भोपाल

भोपाल (mp)- भोपाल के लाल परेड मैदान में राज्यपाल मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने 10वें अंतर्राष्ट्रीय वन मेले के शुभारंभ किया। मंगलवार को वन मेले के शुभारंभ पर आदिवासी नर्तकों के साथ मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव वाद्य यंत्र पर थाप देते नजर आए।

इसी के साथ ही विभागीय राज्यमंत्री व जनप्रतिनिधियों के साथ मेले के स्टॉल्स देखा और प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

नेपाल व श्रीलंका के विश्व प्रसिद्ध समूह भी हिस्सा ले रहे हैं। उद्बोधन के दौरान सीएम डाक्टर यादव ने कहा की यदि मध्यप्रदेश में वन संपदा बची है,तो इसकी बड़ी वजह हमारे वनवासी भाई-बहन की मेहनत है। जो हमेशा ही वन क्षेत्रों से जुड़े रहे। अभी भी संरक्षण की जब भी बात हो तो उठ खड़े होते हैं। कार्यक्रम के दौरान पहली बार मेले में महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए 50 फीसदी स्टॉल महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। बतादें की स्टॉल का संचालन महिलाएं ही करेंगी। 10 वें अंतर्राष्ट्रीय वन मेले मे स्टॉल में 1500 से अधिक प्रकार की औषधियां उपलब्ध, मेले में पहले दिन आर्केस्ट्रा ने प्रस्तुतियां दी जाएगी। 18 दिसंबर को लोक गीत एवं भजन गायिका मालिनी अवस्थी, 19 को हास्य कलाकार एहसान कुरैशी, 20 को गायन (सोलो), आर्केस्ट्रा और सूफी बैंड, 21 को नृत्य (सोलो), आर्केस्ट्रा, 22 को फैंसी ड्रेस/सोलो एक्टिंग की प्रस्तुतियां होंगी। साथ ही इसी दिन एक शाम वन विभाग के नामनामक कार्यक्रम का आयोजन होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *