मंदसौर एसपी कार्यालय व थानों पर किया जनसुनवाई शिविर का आयोजन

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

मंदसौर एसपी कार्यालय व थानों पर किया जनसुनवाई शिविर का आयोजन

18/Dec/2024

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar मंदसौर

मंदसौर (mp)- मंगलवार को मंदसौर जिले के एसपी कार्यालय व थानों पर जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। बतादें की पुलिस द्वारा जिले के समस्त थानों में शिकायत निवारण के लिए पुलिस जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया है। मंदसौर जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी द्वारा स्वयं आमजन की शिकायत सुन कर निराकरण किया गया। वही जन सुनवाई शिविर के माध्यम से सीएम हेल्पलाइन एवं अन्य आमजन की शिकायतों का जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद द्वारा जिले के समस्त थाना व चौकी प्रभारियों को आमजन की शिकायतों के निराकरण करने के लिए निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *