वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी, 24 फरवरी से 3 मार्च तक चलेगी परीक्षा
18/Dec/2024
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (mp)- पांचवीं व आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। बतादे की राज्य शिक्षा केंद्र ने मप्र में कक्षा 5वीं व 8वीं की वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी किया। टाइम टेबल के अनुसार परिक्षा 24 फरवरी से 3 मार्च तक चलेगी। इसमें डाइस कोड प्राप्त मदरसा में पढ़ने वाले बच्चे भी शामिल है। दोनों परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक होगा।
यह है 5वी का टाइम टेबल-
24 फरवरी – हिंदी, अंग्रेजी, उर्दु, मराठी
25 फरवरी – गणित, संगीत दृष्टिबाधितों के लिए
27 फरवरी – अतिरिक्त भाषा हिंदी, संस्कृत, पंजाबी, उर्दु
28 फरवरी – पर्यावरण अध्ययन
1 मार्च – द्वितीय भाषा अंग्रेजी अथवा जिनकी पहली भाषा हिंदी, मराठी व उर्दु हो
यह है, 8वीं का टाइम टेबल-
24 फरवरी – सहायक वाचन सहित हिंदी, अंग्रेजी, मराठी, उर्दु
25 फरवरी – गणित या संगीत
28 फरवरी – विज्ञान
1 मार्च – सामाजिक विज्ञान
4 मार्च – अंग्रेजी या हिंदी जो प्रथम भाषा हो
5 मार्च – संस्कृत, हिंदी, उर्दु, मराठी, पंजाबी, गुजराती आदि