जिला कलेक्टर ने जनसुनवाई में 51 आवेदनों पर निराकरण करने के दिए निर्देश

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

जिला कलेक्टर ने जनसुनवाई में 51 आवेदनों पर निराकरण करने के दिए निर्देश

18/Dec/2024

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम

रतलाम (mp)- रतलाम जिला कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर राजेश बाथम ने जिला स्तरीय जनसुनवाई में 51 आवेदनों पर निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही बाबु पिता पूंजा निवासी रामपुरिया जनसुनवाई में पहुंचे और आवेदन देते हुए अधिकारियों को बताया कि एक्सप्रेस वे 8 लाइन में निर्माण के दौरान उनकी भूमि ली गई है। उनको मुआवजा भी मिला है। लेकिन वह राशि किसी अन्य के खाते में जमा हो गई। बतादे की मंगलवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई में जिला कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में 51 आवेदनों पर निराकरण के निर्देश जिला कलेक्टर राजेश बाथम ने दिए है। साथ ही अपर कलेक्टर डॉक्टर शालिनी श्रीवास्तव ने संबंधित विभागों को जारी किए। वही एसडीएम विवेक सोनकर व डिप्टी कलेक्टर राधा महंत भी उपस्थित थी। जनसुनवाई में बुजुर्ग कमलेश शर्मा तलाम निवासी गोशाला रोड ने अपने बेटे और बहु से प्रताड़ित होकर आवेदन दिया। जिस पर कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक को आवेदन प्रेषित किया गया। कालूराम निनामा निवासी पलाश के गुर्जरपाड़ा ने अपनी भूमि पर शासकीय योजना के अन्तर्गत हुआ निर्माण स्वीकृति के बावजूद राशि प्राप्त नहीं होने की शिकायत की। सीईओ जिला पंचायत को निराकरण के निर्देश जारी किए गए। इसी तरह जावरा तहसील के ग्राम रोला की जनजाति महिला यशोदा बाई ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने का आवेदन दिया। जिस पर जिला पंचायत को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *