पिछले 24 घंटे में रतलाम जिले में औसत 8.88 मि.मी. वर्षा दर्ज
रतलाम- (Ratlam) कलेक्टर कार्यालय भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में रतलाम जिले में औसत 8.88 मि.मी वर्षा दर्ज की गई है।
इसमें जावरा में 5 मि.मी., ताल में 4 मि.मी., पिपलौदा में 1 मि.मी, बाजना में 6 मि.मी, रावटी में 52 मि.मी और सैलाना में 3 मि.मी वर्षा दर्ज की गई है। 01 जून से लेकर आज दिनांक तक रतलाम जिले में औसत वर्षा 639.50 मि.मी वर्षा दर्ज की जा चुकी है।




