सब्जी विक्रेता महिला ने ईमानदारी की मिसाल की पेश

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सब्जी विक्रेता महिला ने ईमानदारी की मिसाल की पेश

सब्जी की दुकान पर 50 हजार रुपए भूली महिला को पुलिस की मदद से लोटाए पैसे

रतलाम- (Ratlam) शहर में एक सब्जी की दुकान पर एक महिला 50 हजार रुपए भूल गई थी।। सब्जी विक्रेता महिला ने ईमानदारी की मिसाल पेश कर माणक चौक पुलिस की सहायता से उस महिला को गुम हुए पैसे लौटाने का मामला सामने आया है। बतादे की रतलाम शहर के माणक चौक थाना क्षेत्र में एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। जहाँ सब्ज़ी विक्रेता महिला जमीला पति पीर मोहम्मद उमर, उम्र 64 वर्ष, निवासी कुंजड़ों का वास ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है।

इस तहर घटी पुरी घटना-

ज्योति पति बलराम भूरिया, निवासी मथूरी बैंक से 50,000 (पचास हजार रुपए) निकालकर घर लौट रही थीं। रास्ते में सब्जी खरीदने के दौरान वे अपनी रुपए से भरी थैली वहीं भूलकर चली गईं। कुछ समय बाद जब सब्जी विक्रेता जमीला को थैली में रुपए दिखाई दिए, तो उन्होंने बिना देर किए थैली को लेकर माणक चौक पुलिस थाने पहुंचकर ईमानदारी का परिचय दिया। उप निरीक्षक प्रवीण वास्कले एवं सहायक उप निरीक्षक छोटेलाल यादव ने थैली में रखे दस्तावेजों के आधार पर मालिक का पता लगाया और महिला को बुलाकर उनकी थैली सुरक्षित वापस लौटाई। इस नेक कार्य के लिए पुलिस प्रशासन ने सब्जी विक्रेता जमीला की ईमानदारी और सज्जनता की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *