रतलाम पुलिस को चोरी गयी बोलोरो पिकअप की बरामदगी एवं चोरी मे लिप्त आरोपियों को पकडने मे मिली सफलता
रतलाम- (Ratlam) जिले के स्टेशन रोड थाना पुलिस ने चोरी गयी बोलोरो पिकअप बरामदगी कर चोरी मे लिप्त आरोपियों को पकडने मे सफलता मिली है।
रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्ग दर्शन में स्टेशन रोड थाना प्रभारी निरीक्षक स्वराज डाबी के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा चोरी गयी बोलोरो पिकअप की बरामदगी एवं चोरी मे लिप्त आरोपी को पकडने मे सफलता प्राप्त की है
14 अप्रैल को आनंद बिग मॉल के पास रतलाम से बोलोरो पिकअप क्रमांक एमपी 43 जी 21 32 कीमती 3,00,000 रूपये की चोरी होने पर 14 फरवरी 2024 को फरियादी इस्माइल पिता इसाक खान निवासी मानसरोवर टीटी नगर रतलाम की रिपोर्ट पर से अज्ञात आरोपी के विरुद्ध स्टेशन रोड थाने पर अपराध क्रमांक 293/2024 धारा 303(2) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन, अति पुलिस अधीक्षक राजेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के मार्ग दर्शन मे थाना स्तर पर तत्काल एक पुलिस टीम का गठन किया गया एवं चोरी गयी कार एवं अज्ञात आरोपी की पतारासी के लिए सम्भावित सभी रुट पर नाकाबंदी कर चेकिंग की गयी तथा घटना स्थल पर आरोपी के आये फुटेज के आधार पर सम्भावित सभी स्थानो के सीसीटीवी फुटेज चेक किये गये। बाद अमलनेर जिला जलगांव महाराष्ट्र से आरोपी फिरोज खान पिता हामिद खान उम्र 29 साल निवासी राजू रतन कॉलोनी उज्जैन व दानिश शेख पिता अब्दुल शेख 28 साल निवासी मुगलपुरा शाजापुर चोरी की गई बोलेरो पिकअप क्रमांक एमपी 43 जी 2132 की बरामद की जाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।




