नवागत शाखा प्रबंधक का जनपद अध्यक्ष ने किया स्वागत।
रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना सेंट्रल बैंक की स्थानीय शाखा में शाखा प्रबंधक के रूप में गुरुवार को जिले की ही कालूखेड़ा शाखा से स्थांतरित हो कर आए प्रेमसिंह डिंडोर ने पदभार ग्रहण कर लिया हैं। उल्लेखनीय हैं कि यहां के शाखा प्रबंधक हितेश बारिया का अन्यत्र तबादला होने के कारण ये पद रिक्त था। डिंडोर के कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात सैलाना जनपद अध्यक्ष कैलाशी चारेल, छात्रावास अधीक्षक रामचंद्र चारेल, दिनेश कुमावत आदि ने उनका अभिनंदन कर सौजन्य मुलाकात की। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात डिंडोर ने कहा कि बैंक में हर ग्राहक के लिए सदैव उच्च स्तर की सेवाएं मिलेगी। सभी प्रकार की समस्या का समाधान करने के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे।जनपद अध्यक्ष ने उन्हें हर रचनात्मक मदद हेतु आश्वस्त किया।




