रतलाम एसपी ने किया थानो का औचक निरीक्षण

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम एसपी ने किया थानो का औचक निरीक्षण

रतलाम- (Ratlam) रतलाम पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त कर, गुंडे बदमाशों व असमाजिक तत्वों के विरुद्ध की प्रभावी कार्यवाही की है। जिले के सभी अनुभागो में सीएसपी/एसडीओपी के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाकर कार्यवाही की गई है। लंबे समय से फरार 29 स्थाई वारंट, 92-गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए हैं। जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाश, ढाबों होटलों की चेकिंग भी की गई है। साथ ही रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने माणक चौक एवं औद्योगिक क्षेत्र थाने का औचक निरीक्षण किया।

शुक्रवार को जिले में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण के लिए पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशों के अनुक्रम में रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार की अगुवाई में सभी अनुभागों में सीएसपी/एसडीओपी के नेतृत्व में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात से सुबह तक रतलाम जिले के सभी अनुभागों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं प्रशिक्षु आईपीएस विक्रम अहिरवार के मार्ग दर्शन में सीएसपी रतलाम सत्येंद्र घनघोरिया, एसडीओपी रतलाम किशोर पाटनवाला, सीएसपी जावरा दुर्गेश आर्मो, एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय, एसडीओपी सैलाना नीलम बघेल, उप पुलिस अधीक्षक अजय सारवान, उप पुलिस अधीक्षक अनिल राय, उप पुलिस अधीक्षक शेर सिंह भूरिया के नेतृत्व में संबंधित थाना प्रभारी एवं थाने के पुलिसकर्मियों की टीम बनाकर गुंडे बदमाशों, वारंटियों, असामाजिक तत्व पर निगरानी एवं धरपकड़ के लिए कॉम्बिंग गश्त की गई।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा द्वारा पुराने पुलिस कंट्रोल रूम पर बल को ब्रीफ कर शहर में कांबिंग गस्त हेतु रवाना किया। रात्रि में पुलिस अधीक्षक द्वारा गश्त चेकिंग की गई। पुलिस अधीक्षक के मार्ग दर्शन में संबंधित सीएसपी/एसडीओपी द्वारा अपने अनुभाग के बल की ब्रीफिंग कर कॉम्बिंग गस्त के लिए रवाना किया गया। कांबिंग गश्त के दौरान विभिन्न प्रकरणों में वांछित लंबे समय से फरार 29 स्थाई वारंटियों, 92 गिरफ्तारी वारंट तामील करवाए गए। साथ ही पुलिस टीम द्वारा ढाबों, होटलों, एवं सार्वजनिक स्थानों की चेकिंग की गई। जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाश चेक किए। चेकिंग के दौरान रात्रि में बेवजह घूमने वाले लोगों को समझाइश दी गई। रतलाम पुलिस द्वारा गुंडे/बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

एसपी ने थानो का किया औचक निरीक्षण-

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा रात्रि में माणकचौक थाना एवं औद्योगिक क्षेत्र थाना पहुंचकर औचक निरीक्षण किया गया। थाना परिसर, हवालात, मलखाने, रजिस्टर का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। थाना क्षेत्र की कानून व्यवस्था का जायजा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *