बरखेड़ा कला पुलिस ने चोरी गया ट्रैक्टर व ट्राली किया बरामद

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

बरखेड़ा कला पुलिस ने चोरी गया ट्रैक्टर व ट्राली किया बरामद

रतलाम- (Ratlam) जिले की बरखेड़ा कला थाना पुलिस ने चोरी गया ट्रैक्टर व ट्राली बरामद किया है। बुधवार को फरियादी राधेश्याम पिता भेरुलाल शर्मा निवासी ग्राम लखनैटि थाना बरखेड़ा कला के द्वारा बताया गया कि 16 जुलाई 2025 को मैं मेरा ट्रैक्टर क्रमांक MP43ZB0762 नीले रंग का मय ट्राली के मेरे घर के सामने बाड़े में रखा था और मैं घर के बाहर ही सो रहा था तभी रात्रि में ट्रैक्टर स्टार्ट होने की आवाज आई तो मैंने देखा कि मेरे गांव के दिलीप बैरागी, कमल दास बैरागी और राजेंद्र सिंह राजपूत मेरा ट्रैक्टर लेकर जा रहे थे। मैं चिल्लाया परंतु इतने में मेरा ट्रैक्टर ट्राली कीमती करीब 5 लाख रुपए का चोरी कर कर ले गए फरियादी की उक्त रिपोर्ट पर थाना बरखेड़ा कला पर अपराध क्रमांक 151/2025 धारा 303(2)BNS का पंजीबद्ध किया गया।

चोरी गए ट्रैक्टर व ट्रॉली की बरामद की के लिए व आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं विवेक कुमार लाल व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पल्लवी गौर के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी बरखेड़ा रवींद्र दंडोतिया के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। जो उक्त प्रकरण विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि आरोपी कमल दास बैरागी ने 1 वर्ष पूर्व एक ट्रैक्टर लिया था जिसमें गारंटी के तौर पर राधेश्याम शर्मा के द्वारा फाइनेंस कंपनी में गारंटी दी गई थी जो कमल दास के द्वारा किस्त नहीं भरने के कारण फाइनेंस कंपनी के द्वारा 7-8 दिन पूर्व ट्रैक्टर जप्त कर लिया गया। इस बात की रंजिश को लेकर बीती रात कमल दास, दिलीप और राजेंद्र ने फरियादी राधेश्याम शर्मा का ट्रैक्टर ट्राली उसके घर के बाड़े से चोरी कर लिया। प्रकरण में आरोपियों की तलाश करते कमल दास बैरागी को मुखबिर सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया तथा चोरी का ट्रैक्टर व ट्रॉली बरामद किया गया अन्य दो आरोपी दिलीप बैरागी व राजेंद्र सिंह राजपूत फरार हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *