शराब नहीं तो मै नही, ओर फिर चढ़ गया पानी की टंकी पर..बड़ी मशक्कत के बाद युवक को पानी की टंकी से उतारा निचे

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

शराब नहीं तो मै नही, ओर फिर चढ़ गया पानी की टंकी पर..बड़ी मशक्कत के बाद युवक को पानी की टंकी से उतारा निचे

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) रतलाम से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहाँ शराब के लिए जिद पर अड़ा एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया। मामला किसी फिल्मी बसंती का नहीं, बल्कि इस बार नारंगी यानि शराब का था। जानकारी के अनुसार अर्जुन नगर का रहने वाला दीपक अपने पिता से शराब की मांग कर रहा था। पिता ने जब शराब देने से मना किया, तो दीपक गुस्से में आकर इलाके की ऊँची पानी की टंकी पर चढ़ गया।

ओर देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने उसे नीचे उतरने की समझाइश दी, लेकिन वह लगातार शराब की मांग पर अड़ा रहा। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। हालात इतने बिगड़ गए कि दीपक के पिता खुद शराब की बोतल लेकर पहुंचे, इस उम्मीद में कि बेटा शांत हो जाएगा। लेकिन शराब दिखने के बाद भी दीपक टंकी से नीचे नहीं उतरा। आखिरकार पुलिस और नगर निगम की टीम ने मिलकर उसे काबू में किया। सुरक्षा को देखते हुए दीपक के हाथ-पैर बांधकर उसे नीचे उतारा गया। यह पूरा घटनाक्रम घंटों तक चला, जिसे देखने के लिए लोग मौके पर डटे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *