अनमोल पोर्टल पर शत प्रतिशत जानकारी दर्ज करें- कलेक्टर सिंह

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

अनमोल पोर्टल पर शत प्रतिशत जानकारी दर्ज करें- कलेक्टर सिंह

अच्छा कार्य करने वाली आशा कार्यकर्ताओं और एएनएम को पुरस्कृत किया जाए। बाजना ब्लॉक में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) जिला कलेक्टर मिशा सिंह ने बाजना जनपद पंचायत पहुंचकर जनपद पंचायत सभाकक्ष मे स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमो की सेक्टरवार समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में अनुपस्थित एएनएम जिनकी प्रगति भी कम है। उनकी दो-दो वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि कोई भी गर्भवती महिला स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं से वंचित न रहे, किसी भी स्थिति में गर्भवती माता अथवा शिशु की मृत्यु नहीं होना चाहिए, प्रथम प्रसव वाली महिलाओं का मैदानी स्तर पर घर-घर जाकर पंजीयन किया जाए और उन्हें आवश्यक सेवाएं दी जाए, सभी हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं का चिन्हांकन करें और उन्हें आवश्यक सेवाएं प्रदान करें। मेडीकल ऑफीसर काम की मानीटरिंग करे। ए एन सी, एनीमिया, टीकाकरण में अच्छा काम करने वाली ए एन एम/आशा कार्यकर्ताओं को पुरस्कृत किया जाये। कम प्रगति वाली ए एन एम को 7 दिवस मे सभी एन्ट्री अनमोल पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए। नवविवाहित महिला से गृहभेट कर नवविवाहित को वेलकम कीट दे।

बैठक के दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने बताया कि आस-पास के राज्य जैसे राजस्थान एवं गुजरात से विवाह कर आने वाली महिलाओं का समग्र आईडी नहीं होने के कारण अनमोल पोर्टल पर पंजीयन करने में समस्या हो रही है। कलेक्टर ने इस संबंध में सीईओ जनपद को कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया। ग्राम पंचायत एवं जनपद पंचायत के माध्यम से सभी महिलाओं के शत प्रतिशत समग्र आईडी बनाने के निर्देश दिए। सभी महिलाओं का अनमोल पोर्टल पर पंजीयन होना अनिवार्य है‌। उप स्वास्थ्य केंद्र हर्थल, सिरपुर, मौलावा नाहरपुरा, गढ़ी गमना, बीलड़ी, छावनी जोड़ियां, खादन न्यू उप स्वास्थ्य केंद्र का कार्य अच्छा पाया गया। इसके लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की गई। कलेक्टर ने आगामी 10 दिवस में सभी प्रकार की लंबित प्रविष्टि पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में सैलाना एसडीएम तरुण जैन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संध्या बेलसरे, बीएमओ डॉ. जितेंद्र जायसवाल, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वर्षा कुरील, तहसीलदार मनीष जैन, डीपीएम डॉ प्रमोद प्रजापति, जिला एम एंड ई अधिकारी श्वेता बागड़ी, डीसीएम कमलेश मुवेल, बी पी एम मोइनुद्दीन अंसारी, डॉ. सत्येंद्र राजावत, डॉ. हिमांशु राव, विनोद गहलोत, मालती बिजवल ,ए एन एम, सी एच ओ तथा अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *