सैलाना महाविद्यालय में मनाया भगवान बिरसा मुंडा का 150 वी जन्म जयंती

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना महाविद्यालय में मनाया भगवान बिरसा मुंडा का 150 वी जन्म जयंती

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam)- मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड सैलाना द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता पाठ्यक्रम अंतर्गत सैलाना महाविद्यालय में भगवान बिरसा मुंडा का 150 वी जन्म जयंती मनाई गई।सैलाना जनपद पंचायत अध्यक्ष कैलाशी रामचंद्र चारेल के मुख्य अतिथि में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

वही जनपद अध्यक्ष कैलाश चारेल ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जैसे नौजवानों की आवश्यकता है। बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज में बहुत कुछ दिया है। हमें भगवान बिरसा मुंडा से सीखना चाहिए। ब्लॉक समन्वयक रतनलाल चरपोटा ने अपने उद्बोधन मे कहा की भगवान बिरसा मुंडा एक गरीब किसान आदिवासी के घर में जन्म लेकर इन्होंने अंग्रेजों से जल, जमीन व जंगल के लिए लड़ाई लड़ी और आदिवासी समाजजनों को उनका हक दिलवाया‌ था। धरती आभा के नाम से जाने वाले भगवान बिरसा मुंडा के विचारों को आदिवासी समाज को धारण करना चाहिए, चिंतन करना चाहिए। जिस प्रकार भगवान बिरसा मुंडा ने अल्पायु में देश की सेवा की इस प्रकार आदिल समाज के उन सभी नौजवानों से में कहना चाहता हूं कि वह भी बिरसा मुंडा की तरह समाजसेवी बने और उनके पद चिन्ह पर चले।

भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण का कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ में सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। साथ ही पत्रकार अमृत परिहार का भी स्वागत राष्ट्रीय प्रेस दिवस के उपलक्ष मैं किया गया। इस अवसर पर परामर्शदाता विक्रम शर्मा, सुखलाल निनामा, नितिन परमार, सीएमसी एलडीपी के छात्र-छात्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन परामर्शदाता विक्रम शर्मा ने किया एवं आभार परामर्शदाता नितिन परमार ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *