सैलाना में विश्व उच्च रक्तचाप दिवस मनाया गया
रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना नगर का शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विश्व उच्च रक्तचाप एवं शुगर की जांच की गई। यह अभियान 17 में 2025 से 18 जून 2025 तक निरंतर रूप से चलेगा।
इस अवसर पर अखबार वितरक एवं पत्रकार बंधुओ की जांच की जाना है। जिसमें 30 वर्ष से अधिक महिला एवं पुरुष की निरंतर रूप से बीपी एवं शुगर की जांच कराई जाना है। यह अभियान एक माह तक निरंतर रूप से चलेगा इस अभियान के साथ-साथ आयुष्मान कार्ड आभा आईडी भी बने जावेगी।सैलाना के पत्रकार विमल कटारिया, सुनील परिहार, नितेश राठौर उपस्थित रहे। यह जानकारी जिले के एनसीडी नोडल अधिकारी एवं प्रभारी मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी सैलाना द्वारा दी गई इस अवसर पर डॉक्टर जितेंद्र जायसवाल, जितेंद्र रायकवार, डॉ. रमेश कटारा, बी ई ई कैलाश यादव, बीपीएम धन सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।




