कांग्रेस ने जलाया उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का पोस्टर

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

कांग्रेस ने जलाया उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का पोस्टर

जगदीश देवड़ा को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग

रतलाम- (Ratlam) उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा सेना को पीएम नरेंद्र मोदी के चरणों में बताने की बात पर रतलाम शहर कांग्रेस ने देवड़ा के खिलाफ शहीद चौक पर जंगी प्रदर्शन किया। वही लगभग 1 घंटे तक नारेबाजी करते हुए कांग्रेस के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने जगदीश देवड़ा मुर्दाबाद, जगदीश देवड़ा को मंत्रि मंडल से बर्खास्त करो, जगदीश देवड़ा को गिरफ्तार करो, आदि जमकर नारे लगाए तथा बाद में जगदीश देवड़ा के पोस्टर को आग लगा कर अपना विरोध प्रदर्शन किया।

शहर अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने उपस्थित जनता और कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता जगदीश देवड़ा तथा विजय शाह द्वारा पराक्रमी सेना के खिलाफ अनर्गल बयान देना उनकी ओछी मानसिकता का प्रतीक है। अगर दोनों मंत्रियों में थोड़ी भी नैतिकता है, तो उन्हें तत्काल अपने पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए। अन्यथा महामहिम राज्यपाल को इन दोनों को पद से बर्खास्त कर देना चाहिए।

पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने कहा की विजय शाह, और जगदीश देवड़ा का बयान भाजपा द्वारा दबे पांव देश में तानाशाही लाने और लोकतंत्र और संविधान को खत्म करने की कोशिश का एक प्रयोग है। अगर यह बयान दोनों मंत्रियों के निजी होते तो भाजपा कभी से उनसे जवाब तलब कर पद से हटा देती। लेकिन सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट द्वारा भी सख्त कार्रवाई किए जाने के बाद भी, उनका निरंतर बचाव करना, अधूरी एफआईआर दर्ज करना, और कोई कार्रवाई नहीं करना, यह दर्शाता है कि भाजपा द्वारा तानाशाही लाने की रणनीति के तहत इन दोनों मंत्रियों से बयान दिलाये गए हैं। सारा खेल केंद्रीय शिर्ष नेतृत्व के इशारों पर हो रहा है।

इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, पूर्व विधायक पारस सकलेचा, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, उप नेता कमरुद्दीन कछवाय, कार्यवाहक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठाना, फैयाज मंसूरी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बसंत पंड्या, वीरेंद्र प्रताप सिंह, महामंत्री राजीव रावत, मुकेश कोठारी, सचेतक आशा रावत, पार्षद सलीम भाई बागवान, अमर सिंह शेखावत, रश्मि सिंह, शाकीर खान, राजेश प्रजापत, हरविंदर सिंह नाद्रा, राधा प्रजापत, तबस्सुम खान, जाहिदा खान, राहुल दुबे जोंटी, अमित शर्मा, कमल पांचाल, राकेश आचार्य, शाकिर शाह, हिना शेख, नजमा बेलुत, हेमंत नेका, विजय लाला पंड्या, इक्का बेलूत, इकरार चौधरी, मनीष जैन पचेड, कैलाश सोलंकी गुड्डा, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *