धामनोद नगर में 19 मार्च हिन्दू नववर्ष एवं रामनवमी महापर्व के उपलक्ष्य में घरों पर लगाएं भगवा ध्वज

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

धामनोद नगर में 19 मार्च हिन्दू नववर्ष एवं रामनवमी महापर्व के उपलक्ष्य में घरों पर लगाएं भगवा ध्वज

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) मंगलवार को धामनोद नगर में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी हिन्दू संगठन द्वारा हिन्दू नववर्ष (गुड़ी पड़वा), रामनवमी (रामोत्सव) एवं हनुमान जन्मोत्सव के पावन महापर्व उपलक्ष मे आगामी 19 मार्च को हिन्दू नववर्ष (गुड़ी पड़वा) के पावन महापर्व के उपलक्ष मे धामनोद नगर के प्रत्येक हिन्दू घर पर भगवा ध्वज लगाए गए एवं वितरित किए गए।

इस कार्यक्रम में धामनोद नगर के हिन्दू संगठन के सभी कार्यकर्ता भाई एवं समस्त हिन्दू समाजजन का सहयोग एवं उपस्थि रहे तथा आगामी 27 मार्च को रामनवमी (रामोत्सव) के पावन महापर्व के उपलक्ष्य में समस्त हिन्दू परिवारों से आग्रह किया गया कि वे अपने घर के आँगन में रंगोली बनाएं, पाँच दीपक प्रज्वलित करें, भगवा ध्वज लगाएं तथा गाँधीचोक से शाम 6 बजे भगवान श्रीरामजी की झाँकि के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। अतः समस्त हिन्दू समाज से निवेदन है की शोभायात्रा मे शामिल होकर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *