जनसुनवाई में 102 आवेदन पर हुई सुनवाई

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

जनसुनवाई में 102 आवेदन पर हुई सुनवाई

ब्युरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर मिशा सिंह, सीईओ जिला पंचायत वैशाली जैन एवं एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने आवेदको को सुना एवं आवेदकों से आवेदन प्राप्त किये। जनसुनवाई में 102 आवेदन प्राप्त हुए। निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही उपस्थित विभागीय अधिकारियों से निराकरण करवाया गया एवं शेष आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया।

जनसुनवाई में आवेदक मुकेश निवासी धीरजशाह नगर ने गरीबी रेखा का राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन दिया। कार्यवाही हेतु सीएमओ को निर्देशित किया गया। आवेदक घनश्याम पिता बालुनाथ निवासी बंजली ने राशन कार्ड होने पर भी सेल्समैन द्वारा राशन न देने के संबंध में आवेदन दिया। कार्यवाही के लिए डीएसओ को निर्देशित किया। आवेदक विकाश कटारा निवासी गंगसरिया पलसोडी ने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास स्वीकृति के लिए आवेदन दिया। कार्यवाही के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया।

आवेदिका कला पति राकेश निवासी ग्राम सागडा का माल ने बताया कि उनके पति की मृत्यु 27 अक्टूबर 2025 को वाहन से गिरने के कारण हो गई। परिवार के भरण पोषण के लिए आर्थिक सहायता के लिए आवेदन दिया। कार्यवाही के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया। आवेदक अरूण दास निवासी बिरमावल ने पिता के प्राथमिक शिक्षक के पद पर रहते हुए आकस्मिक देहांत हो जाने के कारण अनुकम्पा नियुक्ति के लिए आवेदन दिया। कार्यवाही के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *