पंचायत का भ्रष्टाचारी सचिव पांचाल को पद से हटाया
17/Mar/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीईओ श्रृंगार श्रीवास्तव ने जिले की ग्राम पंचायत सुखेड़ा के तत्कालीन सचिव जगदीश पांचाल को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दंडित होने के कारण सेवा से हटाकर अधिरोपित कर दिया गया है।
बतादें कि ग्राम पंचायत सुखेडा के भ्रष्टाचारी सचिव जगदीश पांचाल को विशेष न्यायालय रतलाम द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के अपराध में 4 वर्ष के सश्रम कारावास तथा अर्थदंड से दंडित किया गया है। अर्थदंड अदा न करने की दशा में 6 माह के अतिरिक्त सश्रम कारावास के दंड से दंडित किया गया है। अतः उपरोक्त कारण से पंचायत सचिव को पद से हटाया कर अधिरोपित किया गया है।