जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को पुलिस ने धारदार हथियार के साथ किया गिरफ्तार
17/Mar/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम- (Ratlam,mp)- शहर के दीनदयाल थाना पुलिस ने ओसवाल नगर में चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।
बतादें कि 15 मार्च शनिवार व 16 मार्च रविवार की मध्य रात्रि करीब 01.15 बजे दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ओसवाल नगर में आदतन अपराधी समीर मार्बल के साथ शराब पीने के बाद शंकर मईडा, रितेश मईडा और रोशन डगर ने चाकू से जानलेवा हमला किया था। फिर समीर मार्बल को उसका दोस्त नारायण मेडा अपनी मोटर साइकिल से इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लाया था। घटना पर से दीनदयाल नगर थाने पर अपराध क्रमांक 189/25 धारा 109,296, 3(5)BNS का आरोपी शंकर मईडा, रितेश मईडा और रोशन डगर के विरुद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना की गंभीरता के दृष्टिगत रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा जानलेवा हमला करने वाले करने वाले आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर वैधानिक करने के निर्देश प्रदान किए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरीया के निर्देशन में घटना के आरोपीगण शंकर मईडा, रितेश मईडा और रोशन डगर रतलाम को गिरफ्तार किया गया तथा घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त कर प्रकरण में धारा 25 आर्म्स एक्ट का इजाफा किया गया है।




