भवन टैक्स में 5 गुना बढ़ोतरी, पार्षद ने जताया विरोध

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

भवन टैक्स में 5 गुना बढ़ोतरी, पार्षद ने जताया विरोध

नगरीय प्रसाशन मंत्री से की शिकायत

रतलाम- (Ratlam) जिले की सैलाना नगर परिषद द्वारा जीआईएस सर्वे के नियमों के खिलाफ जाकर भवन मालिकों से अवैध रूप से टैक्स वसूला जा रहा है। यह आरोप वार्ड 2 की पार्षद सलोनी प्रशांत मांडोत ने लगाया है। उन्होंने नगरीय प्रशासन व आवास मंत्री कैलाश विजय वर्गीय को पत्र लिखकर इस पर कार्रवाई की मांग की है।

मांडोत ने पत्र में बताया कि नगर परिषद ने सरकारी जीआईएस सर्वे के नियमों को नजरअंदाज कर टैक्स में पांच गुना से अधिक की बढ़ोतरी कर दी है। यह पूरी तरह से गैर कानूनी है। नगर परिषद अधिनियम 1956 की धारा 145 से 149 तक का पालन नहीं किया गया। नियमों के विपरीत जाकर टैक्स बढ़ाया गया है। पार्षद ने मांग की कि इस गंभीर मामले की जांच करवाई जाए। अवैध रूप से बढ़ाए गए भवन टैक्स को नियम अनुसार संशोधित किया जाए। नगर की जनता को इस टैक्स से राहत दी जाए। मांडोत ने इसे जनता के साथ खुली लूट बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *