सैलाना एसडीएम ने किया उप जेल का औचक निरीक्षण

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना एसडीएम ने किया उप जेल का औचक निरीक्षण

रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना एसडीएम मनीष जैन ने गुरुवार को उप जेल का औचक निरीक्षण किया। वही बंदीयो के हाल जाने। बंदियों की संख्या पूछने पर जेलर निर्भय सिंह ने बताया कि वर्तमान मे सब जेल मे 65 बंदी विभिन्न प्रकरणों में बंद है।

एसडीएम ने बंदीग्रह पहुंचकर बंदियों से खाना- पान, स्वास्थ, पानी, साफ-सफाई के बारे में विस्तार से जानकारी ली। एक बंदी से तो पूछा टीवी चलती है या नहीं जवाब मिला चलती है। इसके बाद एसडीएम मनीष जैन जेल परिसर में बनें बागवानी तथा भोजनालय में जाकर देखा। यहा की साफ-सफाई से संतुष्ट दिखे। उन्होंने जेल परिसर की दीवार सीसी टीवी केमरे का भी निरीक्षण करके जेलर को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। एसडीएम मनीष जैन ने जेल परिसर के बाहर मध्यप्रदेश सड़क निगम अग्रोहा टोल वेज की तरफ से लाये गये विभिन्न प्रकार के फलदार, छायादार पौधे एक पौधा मां के नाम रोपा। पौधारोपण के बाद एसडीएम ने जेल प्रहरियों से कहा कि पौधे की समुचित देखभाल करके इन्है बड़ा करे। एमपीआरडीसी अधिकारी शिवानी चौहान, नितीश अग्निहोत्री, जेल प्रहरी कपिल परमार, हरवेंद्र सिंह सिसौदिया, शैलेन्द्र वर्मा, प्रभूलाल कटारा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *