प्रधानमंत्री मोदी स्वामित्व योजना में वितरित करेंगे सम्पत्ति कार्ड

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

प्रधानमंत्री मोदी स्वामित्व योजना में वितरित करेंगे सम्पत्ति कार्ड

17/Jan/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

प्रदेश के 15 लाख 63 हजार हितग्राही होंगे लाभान्वित मुख्यमंत्री डॉ.यादव सिवनी में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में होंगे शामिल

रतलाम (Ratlam mp)- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 18 जनवरी को मध्यप्रदेश के 15 लाख 63 हजार से अधिक हितग्राहियों को प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत ई-वितरण कार्यक्रम में सम्पत्ति कार्ड वितरित करेंगे। साथ ही योजना के लाभार्थी कार्ड-धारकों के साथ वर्चुअल संवाद भी करेंगे। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव सिवनी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर भी कार्यक्रम होगा। जिसमें केन्द्रीय मंत्रीप्रदेश के मंत्रीगणसांसद और विधायक सहभागिता करेंगे। स्वामित्व योजना प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों की आबादी भूमि पर (25 सितम्बर, 2018 के पूर्व) निवासरत व्यक्तियों को अधिकार अभिलेख प्रदान करने की योजना है। इसका प्रारंभ जुलाई, 2020 को किया गया। योजना अंतर्गत प्राप्त अधिकार अभिलेखों का प्रयोग हितग्राहियों द्वारा बैंक से ऋणसम्पति को बंधक रखने तथा सम्पति को विक्रय करने में किया जा सकता है। प्रदेश में कुल आबादी क्षेत्रों में सर्वेक्षित निजी सम्पतियों की संख्या लगभग 45.60 लाख अनुमानित है। इसमें से लगभग 39.63 लाख निजी सम्पतियों का कार्य पूर्ण किया जा चुका हैजो निर्धारित लक्ष्य का 88 प्रतिशत है। अभी तक अधिकार अभिलेख वितरण के कार्यक्रम में 24 लाख निजी अधिकार अभिलेखों का वितरण किया जा चुका है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 18 जनवरी को 15.63 लाख से अधिक हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख (ई-सम्पत्ति कार्ड) वितरित किये जायेंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण होगा। जिलों में प्रतिभागियों के लिये प्रशिक्षण-सह-अभिविन्यास सत्र होगा। जिसमें स्वामित्व योजना और मेरी पंचायत ऐप का उपयोगपंचायत राज संस्थाओं से संबंधित विषय शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव सिवनी जिले में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुनाकेन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार टीकमगढ़केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर धारस्पीकर विधानसभा नरेन्द्र सिंह तोमर मुरैनाउप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा देवास, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल रीवाजनजातीय कार्य,लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह रतलामपंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल मंडलापरिवहनस्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह बालाघाटलोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उईके उमरियाजल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट इंदौरकिसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एंदल सिंह कंषाना दतियामहिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया झाबुआखाद्यनागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत नरसिंहपुरखेल एवं युवा कल्याणसहकारिता मंत्री विश्वास सारंग शाजापुरसामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याणउद्यानिकी तथा खाद्य प्र-संस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह निवाड़ीअनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान आगर-मालवाऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर शिवपुरीनवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला श्योपुरसूक्ष्मलघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप राजगढ़उच्च शिक्षाआयुषतकनीकी शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार पन्नासंस्कृतिपर्यटनधार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी खंडवाकुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल सीधीकौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल उज्जैनपशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल विदिशामछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नारायण सिंह पवार रायसेन के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसी प्रकार लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल बैतूलनगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी सतनावन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार सिंगरौलीपंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री राधा सिंह मैहरसांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी अलीराजपुर मेंसांसद भारत सिंह कुशवाह ग्वालियर, सांसद विष्णुदत्त शर्मा छतरपुरसांसद बंटी विवेक साहू छिंदवाड़ासांसद आशीष दुबे जबलपुरसांसद राहुल सिंह लोधी दमोहसांसद दर्शन सिंह चौधरी नर्मदापुरमसांसद राज्यसभा कविता पाटीदार नीमचसांसद राज्यसभा माया सिंह नरोलिया पांर्डुनासांसद गजेन्द्र सिंह बड़वानी, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल बुरहानपुरसांसद सुधीर गुप्ता मंदसौरसांसद लता वानखेड़े सागरसांसद जनार्दन मित्रा मऊगंज मेंविधायक बृजेन्द्र सिंह यादव अशोकनगर में और विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह भिंड में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *