मछली जल की रानी,मिट्ठू मिट्ठू तोता, वृद्धाश्रम में अनोखा आनंद उत्सव

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

मछली जल की रानी,मिट्ठू मिट्ठू तोता, वृद्धाश्रम में अनोखा आनंद उत्सव

17/Jan/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- सभी ओर खुशियां बिखरने और हर चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए राज्य सरकार द्वारा 14 जनवरी से 28 जनवरी तक प्रदेश के हर गांव और शहर में आनंद उत्सव मनाया जा रहा है। रतलाम नगर निगम द्वारा वृद्ध आश्रम में कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं रखी गई। सर्व प्रथम चेयर रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें प्रथम स्थान पर सुमन श्रीवास्तव 63 वर्ष, द्वितीय विष्णु कुंवर 68 वर्ष एवं मोहनलाल पाटीदार 82 वर्ष तृतीय रहे। संगीत के साथ पासिंग द बॉल गेम हुआ। जिसमें वृद्धों ने बचपन में पढ़ी कविताएं मछली जल की रानी, मिट्ठू मिट्ठू तोता और छोटी-छोटी गय्या जैसे गीत गाए। किसी वृद्ध ने अंग्रेजी डांस, किसी ने आदिवासी और किसी ने मिथुन स्टाइल में डांस करके इस उत्सव का आनंद लिया। आनंद विभाग की जिला समन्वयक सीमा अग्निहोत्री और विनीता ओझा के साथ रोशनी वर्मा ने खेल गतिविधि आयोजित करवाई। नगर निगम से अजय परमार, करण सिंह भदौरिया ने कार्यक्रम में सहयोग किया। इसके पश्चात भजन कीर्तन के साथ सुंदरकांड का आयोजन किया गया। जिसमें रतलाम नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य अधिकारी ए.पी. सिंह भी शामिल हुए। भक्ति मय गीत पर वृद्ध झूम उठे। वृद्धाश्रम के संचालक कुलदीप सिंह चौहान ने कहा कि आनंद उत्सव की गतिविधि से वृद्धो में एक सकारात्मकता का विकास हुआ है। वृद्ध आश्रम में इसी प्रकार के आयोजन की आवश्यकता है। सुंदरकांड में सुरेंद्र अग्निहोत्री, सुशील तिवारी, विमलेश तिवारी, सुषमा अग्निहोत्री, धर्मा कोठारी, लखन अग्निहोत्री भी सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *