भागीरथपुरा कांड पर सरकार मौन, कांग्रेस ने उपवास कर जताया विरोध

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

भागीरथपुरा कांड पर सरकार मौन, कांग्रेस ने उपवास कर जताया विरोध

रतलाम जिला व शहर कांग्रेस का इंदौर भागीरथपुरा दूषित जल के विरोध में धरना प्रदर्शन।

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम

रतलाम- (Ratlam) इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल से हुई मौतों और केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के कानूनी अधिकारों को समाप्त करने की कथित तैयारी के विरोध में कांग्रेस ने प्रदेश व्यापी एकदिवसीय उपवास का आयोजन किया। इसी कड़ी में रतलाम जिले के सैलाना नगर में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुरानी सब्जी मंडी चौराहा पर उपवास रखकर विरोध जताया।

संबोधित करते हुए हर्ष विजय गेहलोत ने कहा कि “पानी ज़हर बन जाए और व्यवस्था तमाशबीन बनी रहे, तो यह सिर्फ लापरवाही नहीं बल्कि अपराध है।” उन्होंने आरोप लगाया कि इंदौर जैसे बड़े शहर में दूषित पानी की आपूर्ति ने भाजपा सरकार और प्रशासन की संवेदनहीनता को उजागर कर दिया है। इस लापरवाही के कारण कई निर्दोष लोगों की जान चली गई, लेकिन सरकार अब तक मौन साधे हुए है। उन्होंने कहा कि दूसरी ओर गरीबों और मजदूरों की जीवनरेखा मानी जाने वाली मनरेगा योजना के कानूनी अधिकारों को कमजोर करने की साजिश रची जा रही है, जो सीधे तौर पर वंचित वर्ग के हक पर हमला है। “न मौतों पर चुप्पी स्वीकार होगी और न गरीबों का अधिकार छीना जाने दिया जाएगा,” गेहलोत ने दो टूक शब्दों में कहा।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रहेगा। उपवास कार्यक्रम में पूर्व मंडी अध्यक्ष शेखर गेहलोत, वीरेंद्र सोलंकी (आलोट), लक्ष्मण डिंडोर, चंद्रशेखर शर्मा, वरिष्ठ नेता जगदीश कुमावत, पूर्व नप अध्यक्ष जगदीश पाटीदार, श्रीराम चौधरी, हनी गेहलोत, पूर्व महामंत्री दिलीप कुमावत, नप अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला, पूर्व पार्षद हेमंत कुमावत, दिनेश सोनी, लाला कुमावत, विवेक बोराणा, इरफान पठान, मोहित डामर, बाजना ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश डामर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन मंगलेश कसेरा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन सैलाना ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश डिंडोर ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *