जनसुनवाई में 56 आवेदको की शिकायतो को सुनकर संबंधित थाना प्रभारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

जनसुनवाई में 56 आवेदको की शिकायतो को सुनकर संबंधित थाना प्रभारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए 56 आवेदको की शिकायतो को जनसुनवाई के माध्यम से सुना।

जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम ग्रामीण विवेक कुमार लाल द्वारा जनसुनवाई में प्राप्त विभिन्न शिकायतो को सुनकर थाना प्रभारीयो से प्रकरणों के बारे में एवं की गई कार्यवाही की जानकारी ली, साथ ही नई शिकायतो पर शीघ्र कार्यवाही कर निराकरण करने एवं की गई कार्यवाही से अवगत कराने के संबंध में निर्देश दिए गए।

पिछली जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा भी की और उनकी प्रगति की जांच की। एसपी ने आमजन की शिकायतें सुनने पर बल दिया और कहा कि यह प्रक्रिया नियमित रूप से जारी रहेगी। पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित थाना प्रभारियों को शिकायतकर्ता की शिकायत से अवगत करवाया तथा त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *