रतलाम पुलिस का यातायात जागरूकता अभियान जारी

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम पुलिस का यातायात जागरूकता अभियान जारी

17/Feb/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं यातायात उप पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार राय के मार्ग दर्शन में निरीक्षक संतोष चौरसिया, सूबेदार अनोखीलाल परमार, यातायात पुलिस बल धीरेन्द्र दीक्षित, मोहन धार्वे, भगत सिंह की मौजूदगी में शहर का साई श्री इंटरनेशनल एकेडमी में ट्राफिक अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया।

जिसमें स्कूल के छात्र-छात्राओ तथा स्कूल बस चालको व स्टाफ को यातायात नियमो को लेकर समझाईस दी गई व यातायात नियमो का पालन करने के लिए जागरुक किया गया। साथ ही स्कूली छात्र-छात्राओ को स्कूल बस को लेकर इमरजेंसी एग्जिट गेट, स्पीड गवर्नर, जीपीएस, सीसी टीवी कैमरो, अग्निशमन यंत्र आदि की जानकारी दी। साथ ही सडक दुर्घटनाओ में कमी लाने एवं यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन करने सम्बंधी जागरुकता जैसे दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करे, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी न बिठाये, शराब पीकर वाहन न चलाये, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग न करे, चार पहिया वाहन चलाते समय सिट बेल्ट का उपयोग करने आदि यातायात नियमों के पालन करने के लिए समझाईस दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *