कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, खाद लेकर किया आंदोलन

"Spread the news, raise awareness!"

कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, खाद लेकर किया आंदोलन

17/Dec/2024

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar भोपाल 

भोपाल (mp)- सोमवार को विधानसभा शीतकालीन सत्र के पहले दिन कांग्रेस ने सत्ता पक्ष को घेरने के लिए राजधानी भोपाल में बड़ा प्रदर्शन किया है। साथ ही
खाद लेकर आंदोलन किया‌। सभी कांग्रेस विधायक ने शिवाजी प्रतिमा के पास ट्रैक्टर में सवार होकर खाद और फसल के दाम को लेकर विरोध जताया है। साथ ही कांग्रेस विधायकों ने गांधी प्रतिमा पर खाद की बोरी रखकर जमकर नारेबाजी की। बाद में सभी ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर विधानसभा के लिए निकले। हालांकि, पुलिस ने सभी को विधानसभा पहुंचने से पहले ही रोक दिया। कांग्रेस विधायकों ने गांधी प्रतिमा के सामने खाद की बोरियां लेकर प्रदर्शन किया। पूर्व मुख्य मंत्री कमलनाथ विधानसभा भी पहुंचे। कांग्रेस के घेराव पर उन्होंने कहा एमपी घोटाले का प्रदेश बन गया है। हर योजना में घोटाला हो रहा है। जिधर देखो उधर घोटाला ही नजर आता है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि कृषि मंत्री को न खाद संकट की जानकारी है,ओर ना ही सरकार चर्चा चाहती है।

 

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *